'X' अक्षर वाले होते हैं जल्दबाज लेकिन काफी अच्छे
जिनका नाम अंग्रेजी के 'X' अक्षर से शुरू होता है, वो इंसान बहुत जल्दबाजी करने वाला है।
मुंबई। कल हमने आप को 'W' अक्षर के बारे में बताया था, आज हम आपको 'X' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'X' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी।
आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...
'X' का असर
- जिनका नाम अंग्रेजी के 'X' अक्षर से शुरू होता है, वो इंसान बहुत जल्दबाजी करने वाला है।
- उसे हर चीज में जल्दबाजी पसंद हैं।
- धैर्य से कोई लेना-देना नहीं होता है इनका।
- ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है।
- ये जिस चीज की इच्छा रखते है उसे पाकर ही दम लेते हैं।
- ये जीवन में बेहद सफल भी होते हैं।
- इनकी जल्दी बोर हो जाने वाली आदत के चलते इनके हमसफर और इनको चाहने वाले हमेशा चिंतित रहते हैं।
- उन्हें एक असुरक्षा की भावना हमेशा घेरे रहती है ना जाने किस पल ये बोर होने के चलते ये उनको छोड़ दें।
- ये सेक्स लाइफ को काफी पसंद करते हैं।
- ये जिंदगी की हर खुशी पाना चाहते हैं और मेहनती होते है जो इन्हें उन्नति के शिखऱ पर ले जाता है।
- ये आकर्षक छवि के मालिक होते है।
- ये मृदभाषी होते हैं, इस नाम के लोग काफी हठी स्वभाव के भी होते हैं।
- ये भ्रमणशील भी होते हैं और काफी क्रियेटिव भी। इसलिए लोग उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं।
- कुल मिला कर जीवन में हर चीज पाने वाले ये लोग जिंदादिल होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications