'T' अक्षर वाले होते हैं मेहनती और होशियार
जिनका नाम अंग्रेजी के 'T' अक्षर से शुरू होता है, वो इंसान बेहद ही होशियार होता है।इनकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है।
मुंबई। कल हमने आप को 'S' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'T' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'T' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी।
आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...
'T' का असर
- जिनका नाम अंग्रेजी के 'T' अक्षर से शुरू होता है, वो इंसान बेहद ही होशियार होता है।
- वो सब कुछ लोगों से जान लेते हैं लेकिन कभी भी अपने बारे में लोगों को कुछ नहीं बताते है।
- इस नाम के लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।
- इनकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है।
- इस नाम के लोग मीडिया, वकालत और प्रशासनिक क्षेत्रों में ज्यादा दिखायी पड़ते हैं औऱ खासा नाम कमाते हैं।
- ये पैसा और शोहरत तो बहुत कमाते हैं लेकिन प्रेम के नाम पर इनका सिक्का नहीं चलता है।
- ये प्रेम और सेक्स के प्रति काफी गंभीर होते हैं लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते।
- सांमान्य तौर पर ये मृदभाषी ही होते हैं।
- जिंदगी के प्रति इनका आदर्शवादी रवैया इन्हें बहुत आगे ले जाता है।
- लोग इनके इस गुण के कारण इन्हें काफी पसंद करते हैं।
- इन्हें खुद पर काफी भरोसा होता है।
- अपने दम पर ये बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी सुलझा लेते हैं।
- अपनी मेहनत के बल पर ये दुनिया जीतने का भी माददा रखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications