'P' अक्षर वाले होते हैंं उसूलपसंद और सोशल
जिनका नाम अंग्रेजी के 'P' अक्षर से शुरू होता है, वो लोग काफी सोशल इंसान होते हैं, उन्हें देश, दुनिया, घर, परिवार सबका ख्याल रहता है।
मुंबई। कल हमने आप को 'O' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'P' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'P' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी।
आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...
'P' का असर
- जिनका नाम अंग्रेजी के 'P' अक्षर से शुरू होता है, वो लोग काफी सोशल इंसान होते हैं।
- उन्हें देश, दुनिया, घर, परिवार सबका ख्याल रहता है।
- इनके लिए अपना मान-सम्मान ही सबसे बड़ा है जिसके लिए कुछ भी त्यागने को तैयार रहते हैं।
- इनके अपने अलग उसूल होते है जिसके लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते है।
- इनमें एक कमी भी होती है, वो ये कि ये अपनी ही सोच लोगों को पर थोपना चाहते है।
- इसलिए इन्हें अक्सर अपने घर में विद्रोह का सामना करना पड़ता है।
- ये काफी चतुर होते है। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग व्यवसायी होते है। इ
- नके पास अच्छा-खासा धन-धान्य होता है।
- ये आकर्षक छवि के मालिक होते है।
- इन्हें प्रेम जैसे शब्द पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है।
- इनके लिए सेक्स लाईफ भी एक कोटा-पूर्ति होती है।
- हालांकि ये जिस किसी को भी मानते हैं उसे दिल से मानते हैं।
- इसलिए लोग इनके करीब रहने का नाटक भी करते हैं।
- ये अनुशासन प्रिय होते है। ये तानाशाही भी कहलाते है क्योंकि इनका स्वभाव जिद्दी प्रवृत्ति का होता है।
- इनकी नजर से जो एक बार उतर जाये वो फिर लाख कोशिश कर ले वो इनके करीब नहीं आ सकता है।
- इस नाम के लोग भारी रूतबे वाले अनुशासन प्रिय होते है।
- जिनका समाज में अपना एक अलग स्थान होता है।
- फिलहाल ऐसे इंसान अपने जीवन में सफल ही होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications