महिलाओं के बाल बता देते हैं उनके दिल के राज, जानिए कौन है क्यूट... कौन है सॉफ्ट-सॉफ्ट?

लंबे बाल वाली महिलाएं काफी प्रैक्टिक्ल होती हैं जबकि छोटे बाल वाली महिलाएं दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट।

नई दिल्ली। अगर नारी की सुदंरता की बातें होती हैं तो उसके बालों का जिक्र होना लाजिमी ही है। इन बालों के लिए कवियों और शायरों ने ना जाने कितने नायाब शब्दों का इस्तेमाल किया। कभी ये गेसू बन जाते हैं तो कभी जुल्फों के नाम पर लोगों को उलझा देते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि किसी महिला के बाल उसके व्यक्तित्व को भी परिभाषित करते हैं।

अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह बालों के आधार पर आप महिला के व्यक्त्तिव औऱ बालों के बारे में जान सकते हैं...

  • लंबे बाल: ऐसी महिलाएं काफी प्रैक्टिक्ल होती हैं। अपने इमोशंस को अक्सर लोगों के सामने व्यक्त कर पाने वाली यह महिलाएं अंदर से काफी रोमांटिक होती हैं।
  • छोटे बाल : ऐसी महिलाएं थोड़ी स्टाइल वाली और खर्चिली होती हैं लेकिन दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट होती हैं। इनके लिए जीवन में प्रेम काफी महत्व रखता है।
  • कंधे तक बाल वाली

    कंधे तक बाल वाली

    ऐसी महिलाएं थोड़ी स्टाइल वाली और खर्चिली होती हैं लेकिन दिल से काफी सॉफ्ट-सॉफ्ट होती हैं। अक्सर फैमिली को लेकर चलने वाली होती हैं।

    घुंघराले बाल

    घुंघराले बाल

    बहुत ही भावनात्मक होती हैं और अक्सर अपने इमोशंस की वजह से मारी जाती हैं लेकिन मृदभाषी होने के कारण हर दिल अजीज होती हैं।

    सीधे बाल

    सीधे बाल

    ऐसे बाल वाली महिलाएं सुनती तो सबकी हैं लेकिन करतीं अपने मन की हैं इसी कारण कभी-कभी घमंडी कही जाती हैं लेकिन होती यह दिल से कोमल ही हैं।

    पतले बाल

    पतले बाल

    ऐसी बाल वाली महिलाएं ईमानदार और दिल की साफ होती हैं। ये इमोशनल होती हैं लेकिन आलोचनाओं के घेरे में भी होती हैं। वैसे ये थोड़ी जिद्दी भी होती हैं और अपनी जिद पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

    मोटे बाल

    मोटे बाल

    जिसके जितने मोटे बाल वो उतनी ही होशियार लेकिन ऐसी महिलाएं काफी डॉमिनेट टाइप की होती हैं। ये जीवन में लगभग हर क्षेत्र में सफल होती हैं, ऐसी महिलाएं अच्छी दोस्त और अच्छी हमसफर साबित होती हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+