दुर्भाग्य दूर करता है काले तिल का दान और घर में लाता है खुशहाली
नई दिल्ली। ज्योतिष एक ऐसा अद्भुत शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के जीवन में आने वाली प्रत्येक समस्याओं को हल करने का सटीक और सरल उपाय बताया गया है। आपके घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजों का प्रयोग करके बड़ी से बड़ी समस्याओं का निदान पाया जा सकता है। एक ऐसी ही साधारण सी वस्तु है काला तिल। ज्योतिष और तंत्र शास्त्रों में इसे दुर्भाग्य दूर करने वाला सबसे बड़ा साधन कहा गया है। आइए जानते हैं काले तिल से कौन-कौन सी परेशानियां दूर की जा सकती हैं।

कई लोगों के छोटे से छोटे काम में बाधाएं आती हैं तो......
- कई लोगों के छोटे से छोटे काम में बाधाएं आती हैं। आसानी से कोई भी काम पूरा नहीं होता। इससे मानसिक कष्ट होता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हर रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए चढ़ाएं। जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र अर्पित करें। इस उपाय से शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
- कुंडली में शनि खराब अवस्था में हों या शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हो तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करें। इस उपाय से शनि के दोषों की शांति होती है।
- आर्थिक परेशानी दूर करने में काले तिल के उपाय जैसा कुछ नहीं। हर शनिवार को काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इस उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
- यदि आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो हर रोज शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से रोग दूर होते है। यह प्रयोग दुर्भाग्य दूर करता है।

किसी व्यक्ति के जीवन में जब बुरा समय आता है तो
किसी व्यक्ति के जीवन में जब बुरा समय आता है तो उसके प्रत्येक कार्य अटकते हैं। वह भयंकर मानसिक कष्ट भोगता है। आर्थिक विपन्न्ता आती है और रोग उसे घेर लेते हैं। यदि ऐसा कुछ आपके जीवन में घटित हो रहा है तो घबराएं नहीं, दूध में काले तिल मिलाकर प्रत्येक श्ानिवार को पीपल में चढ़ाना प्रारंभ करें। इससे बुरा समय जल्द बीत जाएगा।

राहु-केतु वैसे तो छाया ग्रह हैं
राहु-केतु वैसे तो छाया ग्रह हैं, लेकिन ये कुंडली में जिस घर में बैठ जाते हैं उसके शुभ फल नष्ट कर देते हैं। राहु-केतु की शांति के लिए काले तिल का दान करना चाहिए कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढय्या, पितृ दोष आदि में भी यह उपाय किया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications