अब रंगों से जानिए इंसान का स्वभाव...

अक्षय उर्जा के प्रतीक सूर्य में भी सात रंग समाये हुये है। इन सातों रंगों का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है।

लखनऊ। यह दुनिया प्रकृति के हजारों रंगों से भरी हुई है। प्रकृति के हर रंग में अद्भुत आकर्षण है। अक्षय उर्जा के प्रतीक सूर्य में भी सात रंग समाये हुये है। इन सातों रंगों का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आइये जानते है किस रंग को पसन्द करने वाले जातक किस प्रकार के होते है। read also :रंगों के आधार पर जानिए कौन है अच्छा और कौन है बुरा?

अब रंगों से जानिए इंसान का स्वभाव...

सफेद रंग

सफेद रंग

चन्द्रमा एक शीतल ग्रह है, जिस वजह से इस रंग को पसन्द करने वाले लोग शान्त व संवेदनशाल होते है। सफेद रंग शान्ति का प्रतीक है। जिन लोगों का सफेद रंग फेवरेट होता है, वे लोग दूरदर्शी व आशावादी होते है। ये योजना बनाने में माहिर होते है, इनके द्वारा बनाई गई योजना असफल नहीं होती है। ये लोग परिवार को साथ लेकर चलने वाले होते है और परिस्थितियों के अनुसार इन्हें अपने-आपको ढालना अच्छे तरीके आता है। इनके अन्दर संकोच कूट-कूट कर भरा होता है इसलिए अपनी बात सबके सामने कह नहीं पाते है। इस कारण इन्हें नुकसान भी होता है।

लाल रंग

लाल रंग

जिन लोगों को लाल रंग पसन्द होता है। वह बहुत ही उर्जावान और सतर्क रहने वाले होते है। ये लोग जिससे भी प्रेम करते है दिल खोलकर करते है। अपने साथी से न चीटिंग करते है और न ही दूसरे से ऐसी उम्मीद करते है। इन्हें जब क्रोध आता है तो सब कह डालते है किन्तु कुछ समय बाद फिर नार्मल हो जाते है। इनका ह्रदय बहुत ही साफ होता है। ये दूसरों की बातें सुनकर जल्दी भड़क जाते है। लाल रंग सूर्य से सम्बन्धित होता है। सूर्य सबको जीवन देता है, इसलिए इस रंग को पसन्द करने वाले लोग सबका हित चाहने वाले होते है।

पीला रंग

पीला रंग

यह रंग बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित होता है। इस रंग को पसन्द करने वाले लोग आशावादी और सकारात्मक सोंच वाले होते है। ये लोग हमेशा प्रसन्न रहकर अपनी जिन्दगी का आनन्द लेना चाहते है। दूसरों को उपदेश देकर उनके जीवन को सवॉरने का काम अच्छे तरीके से करते है। ईमानदारी व निष्ठा इनके जीवन के मूलभूत सिद्धान्त होते है। दूसरों की सहायता करने के लिए अपने काम को भी टाल देतें है। ये कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित करते है।

हरा रंग

हरा रंग

हरा रंग बुध का होता है। बुध वाणी व युवा का प्रतीक है। इस रंग को पसन्द करने वाले जातक हमेशा युवा बने रहने के लिए अपने-आपको मेनटेन रखते है। ये जमीन से जुड़े लोग होते है, इनके स्वभाव में आकर्षण होता है, जिस वजह से लोगों को अपना मुरीद बना लेते है। सफलता के शिखर पर पहुॅचने के बाद भी ये लोग सामान्य मनुष्य की भॉति ही व्यवहार करते है। ये लोग हमेशा दूसरों की मद्द करके उनकी ऑखों में खुशी देखना चाहते है। वाद-विवाद से ये दूर ही रहना पसन्द करते है।

नीला रंग

नीला रंग

समुद्र का जल नीले रंग का होता है, जिसमें अथाह गहराई होती है। इसी प्रकार इस रंग को पसन्द करने वाले लोग गम्भीर विचारों वाले व गूढ़ स्वभाव के होते है। इनके मन के अन्दर क्या चल रहा है, यह जान पाना असम्भव है। ये क्षणभर में अपनी योजनायें बदलते और बनाते है। किस को कॅहा पर यूज करना है, इनसे बेहतर शायद ही कोई जानता हो। मित्रता बनाने में ये लोग अग्रणी होते है किन्तु अपना काम निकल जाने पर दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देते है। इनको जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता है। प्रेम के मामलें में ये भरोसेमन्द साथी साबित होते है।

काला रंग

काला रंग

जिन लोगों का काला रंग फेवरेट होता है। वे परम्पराओं को ढोने वाले रूढि़वादी विचारों वाले होते है। ये हर काम को अपने अनुसार करना चाहते है। एक बार जो सोंच लेते है, उसी पर अड़े रहते है। ये इनके स्वभाव की विशेषता है। ये लोगों से उचित दूरी बनाये रखना पसन्द करते है। ये शक्ति की पूजा करते है। अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास करते रहते है। जब इन्हें असफलता हाथ लगती है तो ये नाकरात्मक विचारों से अपने-आपको जल्दी नहीं निकाल पाते है।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग

ऐसे लोग जिन्हें गुलाबी रंग पसन्द है, वे काफी भावुक प्रकृति के होते है। ये अपने जीवन साथी के प्रति काफी वफादार रहते है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है और ये अपनी हर कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरते है। ये सभी लोगों से प्रेमपूर्वक मिलते है और अपने खुशनुमा व्यवहार के कारण लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते है। इन्हें वाद-विवाद या किसी से झगड़ा करना बिल्कुल पसन्द नहीं है। ये हर रिश्ते को बखूबी निभाने की कोशिश करते है। ये अपना क्रोध व दुःख जल्दी अपने चेहरे पर प्रदर्शित नहीं करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+