हर राज खोल देता है आपके नाम का पहला अक्षर, जानिए कैसे?

नई दिल्ली एक बहुत चर्चित लाइन है- 'नाम में क्या रखा है?"। नाम में कुछ रखा हो या न रखा हो, लेकिन नाम के पहले अक्षर में बहुत कुछ रखा है। क्योंकि नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का आईना होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके संपूर्ण व्यक्तित्व का खुलासा किया जा सकता है। व्यक्ति का स्वभाव कैसा है? दूसरों के बारे में वह क्या सोच रखता है? दूसरों से उसका व्यवहार कैसा रहेगा? इस तरह की अनेक बातें नाम के पहले अक्षर से पता लगाई जा सकती है।

आइये जानते हैं किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में क्या बातें बताता है...

  • ए : जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी का ए होता है। वे लोग साहसी किंतु दुर्बल होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं। काम के प्रति इनकी प्रतिबद्धता अद्भुत होती है और ये हर जगह केवल अपना मतलब देखते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है।
  • बी : बी अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वे बेहद भावुक किस्म के व्यक्ति होते हैं। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। मेहनती बहुत होते हैं लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम इन्हें हासिल नहीं हो पाता है। इसलिए कई मामलों में ये लोग लालची बन जाते हैं।
  • सी : सी अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति बहुत खुशमिजाज और मिलनसार होते हैं। इनके मित्रों की लंबी सूची होती है। हालांकि ये थोड़े शॉर्ट टेम्पर भी देखे गए हैं। छोटी-छोटी बातों में उग्र हो जाते हैं और किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं।
  • डी : जिन लोगों का नाम डी से शुरू होता है वे संतुलित होते है। इन लोगों की इच्छाशक्ति मजबूत होती है और जिद्दी किस्म के होते हैं। बिजनेस में ये लोग सफल साबित होते हैं और किसी भी मामले में समझौता नहीं करते हैं।

नाम के पहले अक्षर में बहुत कुछ रखा है

नाम के पहले अक्षर में बहुत कुछ रखा है

  • ई : ई अक्षर वाले लोग मजाकिया किस्म के होते हैं। दुख में भी खुशी तलाश लेते हैं। इनकी बौद्धिक क्षमता अद्भुत होती है। कल्पनाशक्ति मजबूत होने के कारण ये रचनात्मक कार्यों से जुड़े पाए जाते हैं। अच्छे लेखक, पेंटर आदि ई अक्षर वाले होते है।
  • एफ : जिन लोगों का नाम एफ अक्षर से प्रारंभ होता है वे बहुत ज्यादा नकरात्मक विचारधारा रखते हैं। प्रेम के मामले में ये आदर्श प्रस्तुत करते हैं। एक बार किसी से प्रेम कर लिया तो उसे जिंदगीभर निभाते हैं। ऐसे लोग ईमानदार एवं समर्पित तो होते हैं, लेकिन फिर भी हमेशा अकेलापन महसूस करते हैं।
  • जी : इस अक्षर से प्रारंभ होने वाले नाम वाले व्यक्ति बेहद धार्मिक स्वभाव वाले होते हैं। ये लोग अपनी जिंदगी को अपने अनुसार जीने का प्रयास करते हैं तथा इन लोगों को अपनी जिंदगी में किसी अन्य व्यक्ति का दखल देना बर्दाश्त नहीं होता। ये लोग शकी स्वभाव के भी होते हैं।
  • एच : एच अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वे अंतर्मुखी होते हैं। दूसरे से घुलना-मिलना इन्हें पसंद नहीं होता है। सफलता प्राप्त की भूख इनमें जबर्दस्त होती है। इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं।
  • नाम से पता लगा सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव

    नाम से पता लगा सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव

    • आई : जिनका नाम आई अक्षर से शुरू होता है, वे प्रभावी व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इनमें किसी भी व्यक्ति को प्रेरित करने की क्षमता होती है। इस प्रकार के लोग अपने जीवन को आदर्श बनाने में सक्षम होते हैं तथा इनकी कला, विज्ञान आदि में दिलचस्पी होती है। हालांकि मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते हैं।
    • जे : जे अक्षर वाले लोगों का जीवन में कोई उद्देश्य, लक्ष्य नहीं होता। इनका जीवन आमतौर पर नीरस रहता है। अक्षर जे वाले अधिकांश लोग आलसी होते हैं। यदि ये थोड़ा प्रयास करें, आलस्य का त्याग करें तो बड़े पद तक पहुंच सकते हैं।
    • के : यह अक्षर किसी भी कार्य की पूर्णता को प्रदर्शित करता है। इस अक्षर के लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बेहद भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील व्यक्तित्व वाले ये लोग भीतरी तौर पर दयनीय महसूस करते हैं।
    • एल : एल अक्षर वाले लोग बेहतरीन प्रबंधक और समर्पित स्वभाव के होते हैं। ये व्यवस्थित जीवन जीना पसंद करते हैं। जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम साबित होते हैं, लेकिन इन्हें जीवन में कई बार दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ता है।
    • नाम में काफी कुछ रखा है...

      नाम में काफी कुछ रखा है...

      • एम : एम से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वे बड़ा अव्यवस्थित जीवन जीते हैं। ये लोग बिना सोचे-समझे किसी भी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। वे अपने जीवन को प्लान नहीं करते बल्कि परिस्थितियों को झेलते हुए आगे बढ़ते हैं। इन लोगों का गुस्सा बहुत तेज होता है और बहुत जल्दी आवेग में आ जाते हैं।
      • एन : एन अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वे लोग एक अच्छे वक्ता और लेखक होते हैं। इनकी कही बातों की दुनिया दीवानी होती है। हालांकि ऐसे लोगों में जलन की भावना बहुत ज्यादा होती है। इसलिए जो इनसे मिलकर नहीं चलता उसे नष्ट करने में पीछे नहीं रहते।
      • ओ : ओ अक्षर प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है और व्यक्ति को जिम्मेदार बनाता है। ऐसे व्यक्तियों में किसी कार्य के प्रति बड़ी लगन होती है। इसलिए ये कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। इनके मित्रों की संख्या कम होती है।
      • पी : पी अक्षर शक्ति का प्रतीक है। इनमें जबर्दस्त साहस और काम करने की क्षमता होती है। बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं हो पाते। ये ना तो अपनी बुराई सुनना पसंद करते हैं और ना किसी और की बुराई करते हैं।
      • क्यू : क्यू अक्षर वास्तविकता को दर्शाता है। इनमें नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। अपनी योग्यता के दम पर सफलता के शिखर तक पहुंचते जरूर हैं, लेकिन उसे लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाते। खुद की कमजोरियों से हार जाते हैं।
      • अक्षर बताते हैं जीवन की कहानी

        अक्षर बताते हैं जीवन की कहानी

        • आर : अक्षर आर संभावनाओं का प्रतीक है। जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के आर अक्षर से प्रारंभ होता है वे कड़े परिश्रमी और भावुक होते हैं। रिश्तों को निभाने के प्रति बेहद गंभीर होते हैं।
        • एस : जिन लोगों का नाम एस अक्षर से शुरू होता है वे अपना काम पूरा करने के लिए हर संभव प्रयत्न करते हैं। यह अक्षर शुरुआत का भी प्रतीक है। ये लोग अपने अतीत से ज्यादा सीख नहीं लेते और भविष्य में भी समान गलती दोहराते हैं।
        • टी : टी प्रगति का प्रतीक है। ये लोग भावुक होते हैं और संवेदनाओं से घिरे होते हैं। इन लोगों को आत्म संयम सीखने की बहुत जरूरत होती है। छोटी-छोटी बातों में आपा खो बैठते हैं इसलिए कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।
        • यू : यू अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग कई मामलों में लकी साबित होते हैं। ये अपने साथ हुई बेईमानी एवं दुर्व्यवहार को भूल नहीं सकते और समय आने पर उसका बदला चुकाते जरूर हैं। इन्हें झूठ और फरेब बर्दाश्त नहीं होता।
        • वी : वी अक्षर वाले लोग स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते। ये भरोसेमंद भी होते हैं और बेहद व्यावहारिक होते हैं। सत्य के मार्ग पर चलना इन्हें पसंद होता है, हालांकि यदि कोई इनकी बात नहीं मानता है तो ये क्रोधी हो जाते हैं।
        • इसलिए सोच समझकर कर रखें नाम क्योंकि....

          इसलिए सोच समझकर कर रखें नाम क्योंकि....

          • डब्ल्यू : जिन लोगों का नाम डब्ल्यू से शुरू होता है, उन्हें जीवन में जोखिम उठाने में मजा आता है। लेकिन ये लोग अपने साथ ही दूसरे के लिए भी समस्या बन सकते हैं। ये लोग परिवार के प्रति समर्पित होते हैं और उन्हें सुखी रखने के लिए हर संभव काम करते हैं।
          • एक्स : जिन लोगों का नाम एक्स से शुरू होता है, वे भरोसेमंद नहीं होते है। ये अपने ही किए हुए वादे से मुकर जाते हैं। प्रेम में ये अक्सर धोखा देते हैं। लालची किस्म के भी होते हैं और जहां से भी जैसे भी धन आ सकता हो लाने का प्रयास करते हैं।
          • वाय : वाय अक्षर के लोग अपने जीवन में कभी भी सही चुनाव नहीं कर पाते। इनमें निर्णय लेने की क्षमता बहुत कम होती है। इसलिए हमेशा उलझे रहते हैं। ऐसे लोग धन का संग्रहण भी नहीं कर पाते और कर्ज लेने की नौबत बार-बार आती है।
          • जेड : जिन लोगों का नाम जेड अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत आशावान एवं व्यावहारिक किस्म के होते हैं। जमीन से जुड़े होने के कारण इनके कई मित्र होते हैं। समाज, परिवार और देश के किसी प्रतिष्ठित पद पर पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+