Rahukaal: क्या है राहु काल, क्यों वर्जित है इसमें शुभ कार्य करना?

नई दिल्ली। राहु काल के बारे में कई लोगों ने सुना होगा। यह क्या है, कब आता है और इसमें शुभ कार्य करना क्यों वर्जित माना गया है। इसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। दरअसल राहु काल दिन का एक ऐसा समय है जब राहु अपने पूर्ण प्रभाव में रहता है और उस दौरान यदि कोई शुभ कार्य किया जाए तो उसकी सफलता में संदेह रहता है, इसलिए पंडित और ज्योतिषी उस समय को टालने की सलाह देते हैं।

आइये जानते हैं राहु काल क्या है...

राहु को पाप ग्रह माना गया है। हमारे धर्म ग्रंथों में राहु को शुभ कार्यों में बाधा डालने वाला ग्रह कहा गया है इसलिए राहु काल में कोई भी शुभ कार्य या यात्रा प्रस्थान नहीं करना चाहिए। चूंकि ग्रहों के गोचर में सभी ग्रहों का हर दिन एक निश्चित समय होता है इसलिए हर दिन एक समय राहु के लिए भी आता है, जिसे राहु काल कहते हैं। अलग-अलग स्थानों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार राहु काल की अवधि भी अलग-अलग होती है।

राहु काल

राहु काल

राहु काल ज्ञात करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में एक नियम बनाया गया है। इसके अनुसार सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूरे दिन को आठ बराबर भागों में बांटा जाता है। इसमें सूर्योदय का एक स्टैंडर्ड समय प्रात: 6 बजे माना गया है और सूर्यास्त का समय शाम को 6 बजे। इसलिए सुबह 6 से शाम 6 बजे तक का समय 12 घंटे का हुआ। इस 12 घंटे को 8 बराबर भागों में विभाजित करेंगे तो एक भाग करीब डेढ़ घंटे का होता है। अलग-अलग स्थानों पर सूर्योदय-सूर्यास्त का समय अलग होने से इस समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।

किस दिन, कब होता है राहु काल

किस दिन, कब होता है राहु काल

राहु काल कभी भी दिन के पहले भाग में नहीं आता है। यह कभी दोपहर तो कभी शाम को आता है और सूर्यास्त से पूर्व ही पड़ता है। रात्रि में नहीं आता है।

ये है वक्त

ये है वक्त

  • सोमवार को दिन के दूसरे हिस्से में
  • शनिवार को दिन के तीसरे हिस्से में
  • शुक्रवार को दिन के चौथे हिस्से में
  • बुधवार को दिन के पांचवें हिस्से में
  • गुरुवार को दिन के छठे हिस्से में
  • मंगलवार को दिन के सातवें हिस्से में
  • रविवार को दिन के आठवें हिस्से में
  •  किस समय होता है राहु काल

    किस समय होता है राहु काल

    • सोमवार : सुबह 7.30 से 9 बजे तक
    • मंगलवार : दोपहर 3 से 4.30 बजे तक
    • बुधवार : दोपहर 12 से 1.30 बजे तक
    • गुरुवार : दोपहर 1.30 से 3 बजे तक
    • शुक्रवार : सुबह 10.30 से 12 बजे तक
    • शनिवार : सुबह 9 से 10.30 बजे तक
    • रविवार : सायं 4.30 से 6 बजे तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+