सोने के तरीके भी बहुत कुछ कहते है आपके बारे में

कुछ लोग ऐसे होते है, जो पेट के बल लेटकर सोना पसन्द करते है। ऐसे जातक किसी आकारण भय से ग्रस्त होते है।

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जिसमें व्यक्ति के अंगों की बनावट एंव दैनिक कार्य करने के तरीकों को देखकर जातक के भविष्य के बारें में बताया गया है। व्यक्ति का स्वभाव व हाव-भाव देखकर काफी हद तक उसके बारें में ज्ञात किया सकता है। आंख और होंठ भी कहते हैं महिलाओं के बारे में बहुत कुछ...

सोने के तरीके भी बहुत कुछ कहते है आपके बारे में

आज हम आपको बताने जा रहें है जातक के सोने की स्टाइल देखकर आप उसके स्वभाव के बारें में कैसे जानें ?

पेट के बल लेटकर सोना

पेट के बल लेटकर सोना

कुछ लोग ऐसे होते है, जो पेट के बल लेटकर सोना पसन्द करते है। ऐसे जातक किसी आकारण भय से ग्रस्त होते है। इन्हें किसी भी प्रकार का रिस्क उठाना अच्छा नहीं लगता है। जीवन में इन्हें कई बार धोखा मिलने के आसार रहते है। जिस कारण ये लोग हर काम बहुत सोंच समझकर करते है। आर्थिक लेन-देन में इन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

जो लोग सोने से पहले पैर हिलाते है

जो लोग सोने से पहले पैर हिलाते है

जो लोग सोने से पहले पैर हिलाते है, उन्हें सदैव कोई चिन्ता बनी रहती है। वें दूसरों के बारें में सोंचकर बेवजह परेशान रहते है। छोटी-छोटी बातों को लेकर पूरी-पूरी रात्रि ये लोग सोंचते रहते है। ऐसे लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियॉ बनी रहती है।

शरीर को ढककर सेाने की आदत

शरीर को ढककर सेाने की आदत

ऐसे लोग जो सोते वक्त पैरों को कसकर जकड़ लेते है और साथ में पूरे शरीर को ढककर सेाने की आदत होती है। ऐसे लोगोे का जीवन संघर्षपूर्ण बना रहता है। ये लोग हर परिस्थितियों में अपने-आपको ढालने की कला में माहिर होते है। अपनी व्यवहार कुशलता से दूसरों का मन जीतने में माहिर होते है। लेकिन ये लाग थोड़ा झक्की भी होते है तथा इनके मन में क्या चल रहा है, ये जान पाना असम्भव है। सोचते कुछ और है और करते कुछ और है।

एकदम सीधे लेटकर सोते है

एकदम सीधे लेटकर सोते है

जो जातक एकदम सीधे लेटकर सोते है, वे अपने जीवन में बहुत उॅचाइयों पर पहुॅचते है। इन लोगों में गजब का आत्म-विश्वास होता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर दुनिया में छा जाना चाहते है। परिवार व समाज का हित करने के लिए कुछ ऐसे कार्य भी करते जिनसे इनकी प्रतिष्ठा में चार-चॉद लगते है। ऐसे लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

पीठ के बल पर सोते हैं

पीठ के बल पर सोते हैं

बहुत सारे लोग ऐसे होते है, जो दोनों हाथों व पैरों को फैलाकर पीठ के बल पर सोते है। ऐसे लोग हर कार्य को पूरी आजादी से करना चाहते है। अपने कार्य में किसी का हस्ताक्षेप ये लोग ज्यादा बर्दास्त नहीं करते है। ये जीवन में सारी सुख-सुविधायें प्राप्त करके ऐशो-आराम से जीवन व्यतीत करना चाहते है। ये विपरीत सेक्स के प्रति जल्दी आकर्षित होते है, जो इनके लिए ठीक नहीं होता है।

शरीर को सिकोड़कर सोते हैं

शरीर को सिकोड़कर सोते हैं

जिन लोगों का आत्म-विश्वास कमजोर होता है और वह जल्दी ही भयभीत हो जाते है। ऐसे लोग शरीर को सिकोड़कर सोते है। सोते वक्त इनके पैर पेट में लगे होते है। ये अनजान लोगों के साथ जल्दी घुलमिल नहीं पाते है। इनका स्वभाव भी जिद्दी होता है। ये अकारण भयग्रस्त रहते है। इनके जीवन में अचानक दुर्घटनायें घटने की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे लोग भीड़-भाड़ से दूर रहकर एकाकी जीवन व्यतीत करने में विश्वास करते है।

इधर से उधर करवट बदला करते हैं

इधर से उधर करवट बदला करते हैं

जो लोग रात भर इधर से उधर करवट बदला करते है। वे बहुत ही भावुक होते है। ये लोग दूसरों की समस्या सुनकर स्वयं ही परेशान हो जाते है। ऐसे लोगों को नींद न आने की समस्या भी बनी रहती है। इनका हाजमा भी दुरस्त नहीं रहता है। इन्हें सफलता भी देर से ही मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+