Vivah Muhurat 2021: अप्रैल से शुरू होंगे शुभ-विवाह मुहूर्त, 37 दिन बजेगी शहनाई

Vivah Muhurat 2021: नए साल 2021 में जनवरी से मार्च तक गुरु व शुक्र के अस्त रहने के कारण विवाह आदि के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। हालांकि16 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त है जिनमें विवाह होते हैं, लेकिन गुरु-शुक्र अस्त होने के कारण इस दिन भी विवाह उचित नहीं कहा जा सकता। इसके बाद 22 अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक 37 दिन मुहूर्त रहेंगे। अप्रैल में 5 दिन, मई में 12, जून में 7, जुलाई में 3, नवंबर में 5 और दिसंबर में 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

वर्ष 2019 में देवशयनी एकादशी के बाद 25 नवंबर से विवाह तो प्रारंभ हो गए, लेकिन विवाह के मुहूर्त अत्यंत कम थे। चातुर्मास समाप्त होने के बाद से 25 नवंबर से 14 दिसंबर 2019 तक विवाह के केवल 13 ही शुभ मुहूर्त थे। जिनमें नवंबर में 3 और दिसंबर में 10 मुहूर्त हैं। 15 दिसंबर 2019 से मलमास प्रारंभ हो रहा है, जो मकर संक्रांति 14 जनवरी 2021 तक रहेगा। इसके बाद विवाह और अन्य बड़े मांगलिक कार्यो के लिए अप्रैल 2021 तक का इंतजार करना होगा।

प्रमुख समय

  • धनु मलमास : 15 दिसंबर 2020 से 14 जनवरी 2021 तक
  • गुरु अस्त : 18 जनवरी 2021 से 12-13 फरवरी 2021 तक
  • शुक्र अस्त : 13 फरवरी 2021 से 19 अप्रैल 2021 तक
  • मीन मलमास : 14 मार्च 2021 से 14 अप्रैल 2021 तक
Vivah Muhurat 2021: अप्रैल से शुरू होंगे शुभ-विवाह मुहूर्त

आगामी विवाह मुहूर्त

  • दिसंबर 2020 : 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 14
  • अप्रैल 2021 : 24, 25, 26, 27, 30
  • मई 2021 : 1, 2, 7, 8, 13, 15, 21, 22, 23, 24, 26, 29
  • जून 2021 : 4, 5, 19, 20, 24, 26, 30
  • जुलाई 2021 : 1, 2, 15
Vivah Muhurat 2021: अप्रैल से शुरू होंगे शुभ-विवाह मुहूर्त

20 जुलाई से 15 नवंबर 2021 तक चातुर्मास, देव शयनकाल में विवाह नहीं होंगे।

  • नवंबर 2021 : 20, 21, 28, 29, 30
  • दिसंबर 2021 : 1, 6, 7, 11, 13

नोट : पंचांग भेद के कारण कुछ पंचांगों में इनके अलावा भी इन माहों में विवाह के कुछ मुहूर्त बताए गए हैं, लेकिन वे अशुद्ध हो सकते हैं। अर्थात् उनमें आवश्यक हो तो पूजा करवाकर विवाह किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+