Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कन्या प्रेम राशिफल 2024 (Virgo Love Horoscope): प्रेम के मामले में उत्तम रहेगा साल 2024

Virgo Love Horoscope 2024(कन्या प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

Virgo Love Horoscope

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है।

दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे?

क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई। ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं।

हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024?

सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।

यह साल प्रेम के मामले में उत्तम रहने वाला है

कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम के मामले में उत्तम रहने वाला है। वर्ष के प्रारंभ में प्रेम का ग्रह शुक्र आपके चतुर्थ स्थान में बैठकर सुख प्रदान करने वाला है। प्यार मजबूत होगा और आप एक सुखद संबंध की ओर अग्रसर होते नजर आएंगे।

गर्माहट भरा रिश्ता बनाने में सफल होंगे

आपका रिश्ता गर्माहट से भरा रहेगा और आप पार्टनर के साथ भरपूर गर्माहट भरा रिश्ता बनाने में सफल होंगे। हालांकि दोनों में से किसी एक के कारण अहंकार का टकराव हो सकता है इसलिए आपको धैर्य और ठंडे दिमाग से काम लेने की जरूरत है।

कुंभ राशि में शनि का गोचर

12 फरवरी से शुक्र आपके पंचम स्थान में शनि की राशि मकर में गोचर करते हुए शनि की ही राशि कुंभ में 31 मार्च तक छठे भाव में रहेगा। मकर और कुंभ राशि में शनि का गोचर कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता।

आपका झुकाव किसी और के प्रति भी हो सकता है

इस दौरान पारिवारिक और कामकाज की दौड़भाग के कारण रिश्ते को वक्त नहीं दे पाएंगे और इसके फलस्वरूप रिश्ते में गर्माहट कम होगी और दूरी बन सकती है। इस दौरान आपका झुकाव किसी और के प्रति भी हो सकता है।

सिंगल्स को प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है

31 मार्च से शुक्र आपके सप्तम भाव में आने के कारण आप प्रेम को विवाह में बदलने में सफल हो सकते हैं। जिन लोगों के जीवन में प्रेम नहीं है उन्हें प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने रिश्तों को निभाने के प्रति सतर्क रहते हुए मजबूती बनाकर रख सकते हैं। यह समय आपके दांपत्य जीवन के लिए भी अत्यंत लाभदायक रहने वाला है। रिश्तों की दूरी खत्म होगी और एक बार फिर आप संबंधों को उत्तम तरीके से निभा पाएंगे।

पार्टनर की भावनाओं को समझिए

आपके पास अपने साथी के साथ आनंद लेने के लिए कुछ रोमांचक क्षण हो सकते हैं। अप्रैल के मध्य के आसपास का समय आपके प्रेम जीवन का बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण हो सकता है। इस समय आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए आगे बढ़ना होगा। किसी प्रकार की जोर-जबर्दस्ती रिश्ते खराब कर सकती है।

शुक्र का अनुकूल प्रभाव रहेगा

19 मई से स्वराशि वृषभ के शुक्र का गोचर नवम स्थान में होने आपके भाग्य को मजबूती मिलेगी। शुक्र का अनुकूल प्रभाव आपके रिश्ते को मजबूत करने और जीवन में खुशी और संतुष्टि लाने में मदद करेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह पारदर्शिता रखनी होगी।

अचानक कुछ भावनात्मक फैसले लेन पड़ सकते हैं

किसी भी प्रकार का दुराव-छिपाव रिश्ते में दूरी ला सकता है। जुलाई माह के आसपास अतीत का जीवन आपके वर्तमान रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। आपको अचानक कुछ भावनात्मक फैसले लेन पड़ सकते हैं।

आपका प्रेम जीवन रोमांचकारी रहेगा

25 अगस्त से शुक्र आपकी ही राशि कन्या में आ जाएगा, जो आपके लिए खुशियों की बारात लेकर आ सकता है। आपका प्रेम जीवन रोमांचकारी रहेगा, पार्टनर के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताने का समय मिलेगा। साल के उत्तरार्ध में कोई नया रिश्ता भी पनप सकता है। अक्टूबर के महीने में आपके प्यार में शुक्र द्वारा लाए गए कुछ सकारात्मक बदलाव आपके उत्साह को बढ़ा सकते हैं।

दिसंबर माह प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त

नवंबर महीने में आपको अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वर्ष का अंतिम भाग दिसंबर माह प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त प्रतीत हो रहा है। यदि आप अपनी पसंद के व्यक्ति से प्रस्ताव पर सहमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो खुश हो जाइस क्योंकि आपको मंजूरी मिल सकती है। इसलिए साल का अंत सकारात्मक हो सकता है।

उपाय : कन्या राशि के जातक साल 2024 में सोने का कोई भी आभूषण पहनकर रखें। अच्छे परफ्यूम लगाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+