Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कन्या प्रेम राशिफल 2020 (Virgo Love Horoscope): प्यार को शादी में बदल पाएंगे

कन्या राशि वालों, किस्मत आप पर छप्पर फाड़कर मेहरबानी करने के मूड में है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आने वाला साल आपके जीवन में रोमांस की भरमार ला रहा है। आप खुद को प्यार में डूबा हुआ महसूस करेंगे। आप और आपके साथी की ट्यूनिंग इस आने वाले साल में कमाल की रहने वाली है। आप दोनों जीवन के हर मामले में सहमत दिखेंगे। आपकी कुंडली में शनि और बृहस्पति का साथ आपके जीवन को रोमांस से भिगो देगा। इस साल आप अपने लव वन के साथ शादी के बंधन में बस बंधने ही वाले हैं, तो टू डू लिस्ट बनाने में देर मत कीजिए।

कन्या राशि: प्यार को शादी में बदल पाएंगे

अपनी लाइफ में प्यार का इंतजार कर रहे युवाओं को भी खुश होने का भरपूर मौका मिलने वाला है। आपको ना सिर्फ आपका साथी मिलने वाला है, बज्कि आप दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की रहने वाली है। आप एक दूसरे के साथ इतने खुश रहने वाले हैं कि लोग आपके जैसी जिंदगी की दुआ अपने लिए करेंगे। अपने प्यार का इजहार किसी खास अंदाज और मौके पर करने का रास्ता देख रहे युवाओं को इस आने वाले साल में ये चांस मिलने वाला है। आप फटाफट तय कर लीजिए कि इजहार कैसे, कब और कहां करना है क्योंकि सितारे तो पहले ही आपके लिए प्लॉट बना चुके हैं।

नया साल बहुत ही आनंददायक समय लेकर आ रहा

कपल्स के लिए भी नया साल बहुत ही आनंददायक समय लेकर आ रहा है। इस साल आप बेमिसाल खुशियां हासिल करेंगे। आपकी लाइाफ में प्यार एक नया अर्थ भरने वाला है। जो लोग अपने परिवार को बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए एकदम सही समय है। आपके परिवार में एक नन्हा मेहमान आने के पूरे चांस बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को इस साल के अंत में अपने लव वन की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। खासतौर पर सितंबर के आस- पास आप उनकी सेहत पर पूरा नियंत्रण रखें और लापरवाही ना करने दें, तो बेहतर होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+