Kanya (Virgo) Business Horoscope 2023: बिजनेस लाभ देंगे
नवंबर-दिसंबर के समय में कार्य विस्तार के लिए अनेक यात्राएं करनी पड़ेंगी साथ ही लोन भी लेना पड़ सकता है। मैन्युफेक्चरिंग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।

Kanya (Virgo) Business Horoscope 2023: कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कई मायनों में बहुत खास रहने वाला है। आपके कार्यो में कभी अचानक गतिरोध तो कभी अचानक उन्नति की राह पर चल सकता है। जो लोग नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं वे 15 फरवरी के बाद करें। 15 फरवरी से 30 जुलाई के मध्य में किया गया कार्य लाभ देगा। आप अनाज, खानखान से जुड़ा कोई काम, सरकारी ठेके, इंश्योरेंस, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़ा काम कर सकते हैं। युवाओं को नया स्टार्टअप शुरू करना है तो जुलाई से अगस्त के दो माह विशेष हैं।
परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा
उस समय किया गया कार्य लंबे समय तक लाभ देगा। आपके नए कारोबार में परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी में शुरू किए गए बिजनेस लाभ देंगे किंतु साझेदारों के साथ पारदर्शी रहना होगा। अक्टूबर के समय में बिजनेस को लेकर किसी उलझन में पड़ सकते हैं। किसी प्रकार का कोर्ट-कचहरी का मामला सामने आ सकता है।
कारोबारी बड़ा लाभ अर्जित करें
सूर्य-बुध की युति से गुड़, गेहूं, लाल चीजों के कारोबारी बड़ा लाभ अर्जित करेंगे। नवंबर-दिसंबर के समय में कार्य विस्तार के लिए अनेक यात्राएं करनी पड़ेंगी साथ ही लोन भी लेना पड़ सकता है। मैन्युफेक्चरिंग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications