शुक्र ने किया कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा असर

नई दिल्ली। प्रेम, दांपत्य सुख, आकर्षण, भौतिक सुख-सुविधाएं, लग्जरी लाइफ आदि का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 23 अक्टूबर 2020 को सुबह 10.34 बजे अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश कर गया है। शुक्र 17 नवंबर 2020 को दोपहर 12.50 बजे तक इसी राशि में रहेगा। इन 25 दिनों में शुक्र वैसे तो सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन अपनी उच्च राशि मीन, नीच राशि कन्या और स्वराशि वृषभ और तुला को अधिक प्रभावित करेगा।

शुक्र ने किया कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा असर

कन्या राशि में शुक्र ग्रह का आना बड़े बदलाव का सूचक है। शुक्र अभी तक सिंह राशि में गोचर कर रहा था, लेकिन अब नीच राशि कन्या में आने से लगभग सभी राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव जैसी स्थितियां देगा।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। संबंधों में कड़वाहट आएगी। पैसों को लेकर खींचतान रहेगी।
  • वृषभ : शुक्र का गोचर पंचम भाव में होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन का आगमन होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता।
  • मिथुन : सुखों में वृद्धि, लग्जरी लाइफ की ओर बढ़ेंगे। मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा। प्रेम संबंध बनेंगे। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।
  • कर्क : परिवार का सहयोग मिलेगा, लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। जीवन में पूर्ण प्रेम प्राप्त होगा। धन का आगमन होगा।
  • सिंह : धन लाभ, संबंध मजबूत, विवाह हो जाएगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, वाणी के प्रभाव से सभी को आकर्षित कर लेंगे।
  • कन्या : स्वास्थ्य में सुधार, आकर्षण प्रभाव बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे। विवाहेत्तर संबंध बन सकते हैं। धन का आगमन होगा।
  • तुला : विदेशी व्यापार से लाभ, खर्च की अधिकता के साथ धन का आगमन भी भरपूर होने वाला है। दांपत्य सुख मिलेगा।
  • वृश्चिक : पदोन्न्ति, सफलता, बिजनेस में लाभ, धन लाभ, भूमि लाभ, वाहन सुख मिलेगा। प्रणय निवेदन स्वीकार हो जाएगा।
  • धनु : कार्यक्षेत्र में उलझनें आएंगी, पैसा अटक सकता है। नौकरी में अस्थिरता रहेगी। दांपत्य जीवन में टकराव आएगा।
  • मकर : भाग्य का साथ मिलेगा, कार्यों में स्थिरता आएगी, धन लाभ, संपत्ति सुख, प्रेम सुख मिलेगा।
  • कुंभ : स्वास्थ्य गड़बड़ाएगा, धन की हानि, मानसिक कष्ट, दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है।
  • मीन : धन लाभ, प्रेम प्राप्ति, दांपत्य जीवन में मजबूती, पारिवारिक सुख, व्यापारिक सुख प्राप्त होगा।

क्या करें

शुक्र से मिलने वाले सभी सकारात्मक लाभ पूर्णत: प्राप्त करने के लिए प्रत्येक राशि के जातक शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें। अपने साथ सफेद रंग की कोई भी वस्तु जैसे रूमाल, बैग, पर्स, बेल्ट, व्हाइट डायल वाली वॉच, सफेद पेन आदि रखें। प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर दर्शन करें, श्रीसूक्त का पाठ करें। देवी को लाल गुलाब के पुष्प अर्पित करेंऔर मखाने-मिश्री का भोग लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+