Venus Transit to Taurus 2023: वृषभ में होगा शुक्र का गोचर, जानिए क्या होगा प्रभाव?

शुक्र के स्वराशि वृषभ में रहने के दौरान सभी राशियों के लोग पिंक स्फटिक की माला अपने गले में अवश्य पहनें। इससे आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।

Venus Transit to Taurus 2023

Venus Transit to Taurus 2023: मंगल की राशि मेष को छोड़कर शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में 6 अप्रैल 2023 को प्रात: 11 बजकर 1 मिनट पर प्रवेश करने जा रहा है। स्वराशि का शुक्र दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों को नई ऊर्जा और गर्माहट से भर देता है किंतु कुछ राशियों के लिए संकेत है कि वे अपने प्रेम संबंधों को पारदर्शिता और सत्यता के साथ संभालकर रखें, वरना उन्हें ऐसे संबंधों में ठोकर भी खानी पड़ सकती है। शुक्र 2 मई दोपहर 1.49 तक वृषभ राशि में ही रहेगा। 27 दिन वृषभ में रहकर शुक्र क्या कमाल दिखाने वाला है आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार-

  • मेष : द्वितीय भाव में आ रहा शुक्र प्रेम संबंधों में सतर्क रहने का संकेत है। कोई करीब आकर धोखा दे सकता है। वाणी संयत रखें।
  • वृषभ : प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। अपने साथी के साथ पर्यटन का अवसर आएगा।
  • मिथुन : द्वादश भाव का शुक्र भोग विलास पर खर्च करवाएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में संबंध मजबूत बनेंगे।
  • कर्क : एकादशी का शुक्र धन सुख प्रदान करेगा। रिश्ते ऊर्जावान बने रहेंगे। नए प्रेम संबंध का जीवन में पदार्पण हो सकता है।
  • सिंह : धन-संपत्ति सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। घूमने-फिरने पर्यटन के अनेक अवसर आएंगे।
  • कन्या : भाग्य प्रबल होगा। धन वृद्धि होगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा, जीवनसाथी से टकराव समाप्त होगा। पर्यटन का अवसर आएगा।
  • तुला : अष्टम का शुक्र शारीरिक रोग देगा, जलीय रोग होने की आशंका। दांपत्य जीवन में कष्ट आ सकता है।
  • वृश्चिक: सप्तम शुक्र प्रेम और दांपत्य को मजबूत करेगा। अविवाहितों के विवाह का योग बनेगा। भौतिक सुख प्राप्त होंगे।
  • धनु : समय शुभ है। संबंधों का लाभ हर क्षेत्र में मिलेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।
  • मकर : पंचम का शुक्र प्रेम संबंध मजबूत करेगा। जीवनसाथी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। धन लाभ होने की संभावना।
  • कुंभ : लग्जरी लाइफ पर खर्च होगा। माता की ओर से धन प्राप्त होगा। पर्यटन, तीर्थाटन यात्राओं के योग बनेंगे।
  • मीन : संपत्ति प्राप्त होगी। धन आने के नए मार्ग खुलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ विवाह में बंधेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+