Shukra Gochar 2023: शुक्र का राशि परिवर्तन 7 जुलाई से, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Shukra Gochar 2023: धन, विलासिता, भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, दांपत्य का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 7 जुलाई से सूर्य की राशि सिंह में गोचर प्रारंभ कर रहा है। शुक्र 23 जुलाई को सिंह में वक्री होकर 7 अगस्त को पुन: कर्क राशि में आ जाएगा। जुलाई-अगस्त माह में शुक्र की स्थिति में बड़े बदलाव होने वाले हैं। शुक्र का सर्वाधिक प्रभाव मनुष्य की आर्थिक स्थिति और निजी संबंधों पर होता है। शुक्र का सिंह में गोचर कुछ राशियों के लिए ठीक रहेगा किंतु कुछ राशियों के रिश्ते बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

राशियों पर प्रभाव
- मेष : पंचम का शुक्र दांपत्य और प्रेम संबंधों को मजबूती देगा। धन लाभ होगा। भौतिक उन्नति होगी।
- वृषभ : चतुर्थ का शुक्र विलासिता के साधन देगा। मातृ पक्ष के धन मिलेगा। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं।
- मिथुन : तृतीय में शुक्र का आना पराक्रम कम करेगा लेकिन भौतिक उन्नति होगी। निजी संबंधों में टकराव हो सकता है।
- कर्क : धन लाभ होगा, विलासिता के नए साधन मिलेंगे। संपत्ति सुख मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाणी खराब होगी।
- सिंह : धन लाभ होगा, दांपत्य जीवन में लाभ, प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक जीवन में निर्णय सराहे जाएंगे।
- कन्या : द्वादश में शुक्र खर्च करवाएगा, दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक उन्नति भी होगी। ग्रोथ होगी।
- तुला : धन लाभ के योग हैं। भूमि, संपत्ति, आभूषण प्राप्त होंगे। समाज में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा।
- वृश्चिक : कार्य लाभ, धन लाभ, संपत्ति लाभ, सम्मान लाभ होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। करियर में उन्नति होगी।
- धनु : भाग्य प्रबल होगा। धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह दूर होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह के योग बनेंगे।
- मकर : शारीरिक कष्ट, जल संबंधी रोग परेशान करेंगे। धन का संकट बनेगा, दांपत्य जीवन में कटुता आएगी। रिश्ते खराब होंगे।
- कुंभ : दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। साझेदार के कार्य अटक सकते हैं। धन लाभ होगा। नए कार्य प्राप्त होने के योग बनेंगे।
- मीन : निजी संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। धन लाभ होगा। भौतिक आध्यात्मिक उत्थान होगा।
क्या उपाय करें
अधिकांश राशियों के लिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर उत्तम रहेगा। किंतु कुछ राशियों के जातकों के निजी संबंध खराब हो सकते हैं, प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। इसलिए जिन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर किसी न किसी रूप में खराब है वे नित्य प्रतिदिन साफ-स्वच्छता रखें। फटे कपड़े न पहनें, प्रतिदिन केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं। केसर का इत्र प्रतिदिन अपने दोनों हाथ की कलाई पर लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications