23 जुलाई से शुक्र कर्क राशि में, बढ़ेगा आकर्षण प्रभाव, पनपेगा प्रेम

नई दिल्ली। प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, यौन सुख, दांपत्य सुख, भोग विलास और भौतिक वस्तुओं का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 23 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है। 16 अगस्त तक शुक्र इसी राशि में रहेगा। कर्क चंद्र की राशि है इसलिए चंद्र की राशि में शुक्र के जाने का शुभ प्रभाव जातकों पर पड़ने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे, आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी, यौन इच्छाएं पूर्ण होंगी, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कर्क राशि में पहले से ही सूर्य, मंगल और बुध विराजमान हैं इसलिए इस राशि में चतुर्ग्रही योग भी बनेगा।

आइए जानते हैं शुक्र के गोचर और चतुर्ग्रही योग का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है...

 शुक्र के गोचर से पड़ेगा ये प्रभाव

शुक्र के गोचर से पड़ेगा ये प्रभाव

  • मेष: मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ स्थान में होने वाला है। यह सुख स्थान है इसलिए मेष राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन संबंधी मामलों का पक्ष में निपटारा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पिछले दिनों से चली आ रही मानसिक अस्थिरता में स्थिरता आएगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
  • वृषभ: वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर तृतीय स्थान में होगा। इस राशि वालों को शुक्र के प्रभाव से पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना बनेगी। स्वयं की भूमि या भवन खरीदेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। भाई-बंधुओं, मित्रों से रिश्तों में सुधार आएगा। कोई नया व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।
  • मिथुन: इस राशि के लिए शुक्र का गोचर द्वितीय स्थान यानी धन भाव में होगा। चंद्र की राशि में शुक्र के जाने से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक समस्याएं हल होंगी। धन, संपत्ति, मकान, जायदाद प्राप्त होने के योग बनेंगे। समय अनुकूल रहने से पुराने रूके कार्यों को गति मिलेगी और आप जो चाहेंगे वो कार्य ठीक तरह से कर पाएंगे।
  • कर्क: इस राशि में शुक्र आ रहा है इसलिए इसका सबसे बड़ा लाभ कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य के संबंध में मिलेगा। इनकी सेहत में सुधार आएगा। लंबे समय से बीमारियों पर हो रहा खर्च रूक जाएगा। धन की बचत होगी। पुराना रूका पैसा लौट आएगा। मानसिक शांति होने के कारण आय के साधनों में वृद्धि की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंध प्राप्त होगा।

इन राशियों को होगा फायदा

इन राशियों को होगा फायदा

  • सिंह: सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर द्वादश भाव में होगा। इसके प्रभाव से आपके खर्चों में कटौती होगी। पैसा बचने लगेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों को विवाह में बदल लेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कुछ मामलों में मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है।
  • कन्या: कन्या राशि के लिए शुक्र का गोचर आय स्थान यानी एकादश भाव में होगा। इसके प्रभाव से इन्हें कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबर्दस्त तरीके से सुधार आएगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे। आपके निर्णय को सराहा जाएगा।
  • तुला: इस राशि का स्वामी शुक्र है और यह चंद्र की राशि कर्क में जा रहा है। यह गोचर तुला के लिए दशम स्थान में हो रहा है जो कर्म स्थान है। समय अच्छा है नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो देर ना करें। नौकरी में मनचाहा तबादला करवाना चाहते हैं तो करवा लें। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने वाला है। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर नवम स्थान में होगा। आपको एक बार का विशेष ध्यान रखना होगा कि वैसे तो सब अच्छा होगा, लेकिन यदि कुछ बुरा हो तो उसका धैर्य से सामना करें। आर्थिक मामलों में किसी पर अचानक भरोसा ना करें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। भौतिक सुख प्राप्त होंगे।
  • इन राशियों को मिलेगा मनचाहा प्रेम

    इन राशियों को मिलेगा मनचाहा प्रेम

    • धनु: धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। इस राशि वाले अविवाहित युवक-युवतियों को वैवाहिक सुख प्राप्त हो सकता है। आपके भौतिक सुखों से शत्रु जलेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खानपान करने से बचें।
    • मकर: मकर राशि के लिए सप्तम स्थान में शुक्र आ रहा है। इन्हें नए प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। विवाहितों के दांपत्य जीवन में प्रेम प्रगाढ़ होगा। अविवाहितों के विवाह का मार्ग खुलेगा। प्रेमी-प्रेमिका को साथ में किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया वाहन सुख मिल सकता है।
    • कुंभ: इस राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे स्थान में होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने का समय है। वाहन से कष्ट, चोट, दुर्घटना होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कहीं निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। भूमि, संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी।
    • मीन: मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम स्थान में होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नव दंपतियों को उत्तम संतान सुख की प्राप्ति होगी। विवाह सुख, प्रेम सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों की धर्म में आस्था बढ़ेगी। मन में सात्विक प्रवृत्तियां आएंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+