शुक्र का कुंभ में गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर
नई दिल्ली। प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य सुख, यौन सुख और लग्जरी लाइफ, धन संपत्ति का प्रतिनिधि ग्रह शुरू 8 जनवरी 2020 को तड़के 4.23 बजे कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र इस राशि में 2 फरवरी 2020 को रात्रि में 2.16 बजे तक रहेगा। शुक्र का शनि की राशि कुंभ में जाना कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र और शनि की प्रबल मित्रता है, ऐसे में राशियों पर इसका विशेष प्रभाव होने वाला है।

शुक्र का व्यवहार
शुक्र मीन राशि में उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। बुध, शनि, राहु और केतु इसके मित्र ग्रह हैं। मंगल और गुरु के साथ यह समान व्यवहार करता है और इसके शत्रु ग्रह हैं सूर्य और चंद्र।

जानिए क्या होगा राशियों पर प्रभाव
- मेष: मेष राशि के लिए शुक्र का यह गोचर एकादश स्थान में होने जा रहा है। आय स्थान में शुक्र के आने से मेष राशि वालों को प्रबल आर्थिक सुख मिलने वाला है। धन, संपत्ति, भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लग्जरी लाइफ पर बेतहाशा खर्च करेंगे। कर्ज मुक्ति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
- वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दशम स्थान यानी कर्म भाव में होगा। यह शुक्र की अपनी राशि है इसलिए इस राशि वालों के लिए भी शुक्र का यह गोचर महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आपके धन कोष में वृद्धि होने वाली है। रूका हुआ पैसा लौट आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। निवेश, प्रॉपर्टी, बिजनेस में जबर्दस्त लाभ। नौकरीपेशा को तरक्की।
- मिथुन: मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर नवम स्थान यानी भाग्य भाव में होगा। मिथुन राशि का स्वामी बुध भी शुक्र का मित्र ग्रह है इसलिए इस राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दांपत्य जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि, नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। नए वस्त्र और आभूषण खरीदेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नया कारोबार स्थापित करेंगे।
- कर्क: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र अष्टम स्थान में गोचर करने वाला है। इन्हें पारिवारिक स्थिति में मानसिक तनाव और कष्ट का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ विवादित स्थिति बनेगी। प्रेम संबंध टूटने की कगार तक पहुंच जाएंगे, लेकिन आप संयम से काम लें। आर्थिक मामले अटक सकते हैं। पैसों का निवेश करते समय सावधानी रखें।
- सिंह: इस राशि के लिए सप्तम स्थान में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। यह जीवनसाथी, प्रेम संबंध, कारोबार में साझेदारी का स्थान है। इसलिए इस राशि के जातक भी सतर्क रहें। संपत्ति को लेकर परिजनों से मतभेद होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाने में परेशानी आएगी। आपका प्रणय निवेदन अस्वीकार हो जाएगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें।
- कन्या: इस राशि के लिए छठे भाव में शुक्र के आने से रोगों से मुक्ति मिलेगी। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं वे जरूर करें लाभ होगा। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। जिन दंपतियों का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है, वे राहत महसूस करेंगे।

भौतिक सुख-संसाधनों पर खर्च होगा
- तुला: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम स्थान में आएगा। यह संतान और शिक्षा का स्थान है। इसलिए तुला राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने वाली है। यंग प्रोफेशनल्स को विदेशों से नौकरी के बेहतरीन ऑफर आएंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने वाली है। एक खूबसूरत, समझदार लाइफ पार्टनर मिलने वाला है। नए प्रेम संबंध बनेंगे।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के सुख-साधनों में जबर्दस्त तरीके से बढ़ोतरी होने वाली है। आप नए बड़े भवन में शिफ्ट हो सकते हैं। जमीन खरीदना चाहते हैं तो जरूर खरीदें। सोने में किया गया निवेश लाभ देगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका किसी मनोरंजक और सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।
- धनु: इस राशि के जातकों का भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाएगा। 2 फरवरी तक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा ना करें। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है। नए रिश्ते बनेंगे। संतान पक्ष को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। आर्थिक मजबूती की ओर धीरे-धीरे आएंगे।
- मकर: मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर द्वितीय स्थान यानी धन स्थान में होने वाला है। शुक्र का शनि की राशि में आना इस राशि को लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक संपन्नता आएगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
- कुंभ: इस राशि के लिए प्रथम स्थान में शुक्र का गोचर होना लाभदायक रहेगा। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। अपनी बातों और बॉडी लैंग्वेज से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक होगा। शुक्र गोचर के दौरान दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लग्जरी लाइफ पर खर्च करेंगे। भौतिक-सुख साधन प्राप्त रहेंगे।
- मीन: मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर द्वादश स्थान में होने जा रहा है। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी लेकिन यह खर्च पारिवारिक जरूरतों और भौतिक सुख-संसाधनों पर खर्च होगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। आपका प्रणय निवेदन स्वीकार हो जाएगा। वैवाहिक प्रस्ताव भी स्वीकार हो जाएगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए वक्त अच्छा है।
पढ़ें: साल 2020 में कैसा रहेगा आपका बिजनेस












Click it and Unblock the Notifications