Sukra Rahu Yuti: सूर्य-राहु से शुक्र ने बनाई युति, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Sukra-Rahu in Hindi: मीन राशि में सूर्य-राहु के साथ शुक्र की युति होना एक विशिष्ट योग का निर्माण करता है। मीन राशि में इन तीनों ग्रहों की युति लगभग 18 वर्ष बाद बनी है।

इस युति से विभिन्न राशि के जातकों को धन लाभ, व्यापार में वृद्धि, प्रतिष्ठा में वृद्धि और वाणी का प्रभाव मिलता है।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : द्वादश भाव में बन रही युति अनेक माध्यमों और मार्गों से धन लाभ करवाएगी। संपत्ति सुख, प्रेम सुख, दांपत्य सुख प्राप्त होगा।
- वृषभ : एकादश भाव में बन रही युति वर्तमान कार्यों में वृद्धि का संकेत है। स्थायी संपत्ति प्राप्त होगी। प्रेम विवाह के योग भी बनेंगे।
- मिथुन : दशम में मालव्य योग बनने से अत्यंत लाभदायी है। धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, भौतिक सुख मिलेंगे। यात्राओं से धन आएगा।
- कर्क : भाग्य स्थान की युति पैतृक संपत्ति मिलने के योग बना रही है। वर्तमान कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम और दांपत्य सुख मिलेगा।
- सिंह : अष्टम में युति धन तो प्राप्त करवाएगी किंतु उसके खर्च होने के भी पर्याप्त मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य, सौंदर्य, प्रेम में वृद्धि प्राप्त होगी।
- कन्या : सप्तम में मालव्य योग बन रहा है। आर्थिक लाभ, निवेश से धन अर्जन, भौतिक सुखों में वृद्धि, दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
- तुला : आय में वृद्धि होगी, नए माध्यमों से धन आएगा, संपत्ति सुख मिलेगा, आपके आकर्षण प्रभाव में बढ़ोतरी होने वाली है।
- वृश्चिक : उत्तम संतान सुख, संतान की ओर से धन प्राप्ति, नए कार्य प्रारंभ करेंगे। राजपक्ष से लाभ, व्यापार में वृद्धि प्राप्त होगी।
- धनु : सर्वश्रेष्ठ समय प्रारंभ होगा, धन लाभ, पैतृक संपत्ति मिलेगी, दांपत्य के टकराव दूर होंगे। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
- मकर : सुख-सम्मान, धन लाभ, स्थायी संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। लोग आकर्षित रहेंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।
- कुंभ : आप जो कहेंगे सभी मानेंगे, पैसा आएगा, खर्च होगा किंतु भौतिक सुखों पर, यात्राएं होंगी, नए काम प्रारंभ करेंगे।
- मीन : इसी राशि में बन रही युति श्रेष्ठ है। खूब धन अर्जित करेंगे। पैसा आएगा और भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। स्थायी संपत्ति मिलेगी।
मालव्य योग का पूर्ण प्रभाव
शुक्र के उच्च राशि मीन में गोचर करने से चार राशियों में पूर्ण मालव्य योग बन रहा है। ये राशियां हैं मिथुन, कन्या, धनु और मीन। शुक्र 24 अप्रैल तक इस राशि में रहेगा इसलिए इन राशियों के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
नए काम प्रारंभ करने के लिए यही सही समय
धन का निवेश या नए काम प्रारंभ करने के लिए यही सही समय है। अन्य राशियों के लिए मध्यम फलदायी मालव्य योग बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications