Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शुक्र का कुंभ में गोचर, बदलेंगे रिश्तों के गणित

नई दिल्ली। प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, लग्जरी लाइफ, दांपत्य जीवन और रिश्तों का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 21 मार्च को सायं 4.18 बजे शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस गोचर से रिश्तों के गणित बदलने वाले हैं। शुक्र 15 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। इन 26 दिनों में कई लोगों के जीवन में रिश्तों में बदलाव आएगा। कुछ लोगों को नए दोस्त, प्रेम संबंध प्राप्त होंगे तो कई लोगों के रिश्तों में दूरियां भी आएंगी। चूंकि कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है इसलिए समस्त राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि रिश्तों में पारदर्शिता रखना होगी। झूठ के दम पर कोई रिश्ता ना बनाएं और ना ही अपने मित्र, प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी से झूठ बोलें अन्यथा रिश्तों को खो बैठेंगे।

वृषभ, तुला वाले संभलें

वृषभ, तुला वाले संभलें

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। इसलिए इन राशि वालों को 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच बहुत संभलकर रहना होगा। खासकर अपने मित्रों, जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संयमित व्यवहार करें। आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी रखें कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है।

चार राशि वालों को लाभ

चार राशि वालों को लाभ

शुक्र के कुंभ में गोचर से मिथुन, कन्या तथा मकर, कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। इन राशि वालों को न केवल नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे बल्कि विवाहितों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। इन राशि वालों को लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिलेगा। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी और इनके सौंदर्य और आकर्षण प्रभाव में बढ़ोतरी होने वाली है।

छह राशि वालों के लिए मिलाजुला

छह राशि वालों के लिए मिलाजुला

सिंह, कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु, मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर मिलाजुला परिणाम देगा। इन राशि वालों के जीवन में कुछ अच्छी बातें होंगी तो कभी मानसिक तनाव होगा। इन राशि के जातकों के लिए गोचर के प्रारंभिक 15 दिनों में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन बाद के 11 दिनों में रिश्तों में किसी तरह के मनमुटाव, गलतफहमी की स्थिति बनेगी।

क्या करें

क्या करें

शुक्र के गोचर के दौरान समस्त राशि वाले जातक शुक्र को प्रसन्न करने के लिए अधिक से अधिक सफेद वस्त्र या उसके समस्त शेड्स पहनें। इन 26 दिनों के दौरान आने वाले प्रत्येक शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मिश्री और मखाने से बनी खीर का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें- होली के दिन राशि के अनुसार लगायें गुलाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+