होली के दिन राशि के अनुसार लगायें गुलाल

नई दिल्ली। होली प्रकृति के नववर्ष का उत्सव है। होली में जाति, धर्म, संप्रदाय व ऊॅच-नीच के सामाजिक नियम टूट जाते है। काश कहीं ऐसा होता कि ये समाजिक रूढ़िवादी नियम हमेशा के लिए तार-तार हो जाते तो इस पृथ्वी पर स्वर्ग ही स्वर्ग नजर आता। रंजिशों और बैर-भाव को प्रेम के रंग से धो डालना ही वास्तविक होली है। शासन एंव प्रशासन की दण्डाधिकारी पुलिस है तो प्रकृति का दण्डाधिकारी व्यक्ति है। जब हम जाने-अनजानें में किसी को सताते है, तो प्रकृति उसकी सजा हमें व्यक्ति के माध्यम देती है। यदि हम-सभी आपस में ईष्र्या-दोष, छल-कपट व गिले-शिकवे दूर करके एक-दूसरे के प्रति सौहादर्य व प्रेम बनायें रखेंगे तो अक्षय उर्जा के दण्ड से बचे रहेंगे। होली में आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए राशि के अनुसार लगायें रंग और गुलाल।

भतीजे एंव भतीजियों संग खेलें होली

भतीजे एंव भतीजियों संग खेलें होली

मेष- भतीजे एंव भतीजियों को लाल गुलाल लगाकर होली खेलें। हनुमान जी को 11 गुलाब फूल चढ़ायें एंव उसमें से फूल लेकर लाल कपड़े में बाॅधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
वृष- ससुराल पक्ष के लोगों के साथ चमकीले गुलाल से होली खेलें जिससे सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। होली के दिन शिव जी पर लाल गुलाब का लेपन करने से आने वाली समस्याओं का शमन होगा और मनोकामना पूर्ण होगी।
मिथुन- मित्रगणों के साथ हरा रंग या गुलाल लगाकर मस्ती करें। गणेश जी पर हरा गुलाल चढ़ाये एंव गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
कर्क- आज के दिन अपनी माॅ को गुलाल लगाकर अशीर्वाद लेने से आप हर बाॅधा को पार कर आगे बढ़ेगें। होली के दिन शिव-पार्वती का गुलाल चढ़ायें एंव मिश्री का भोग लगाकर विधिवत पूजन करें।

पिता को लगाएं गुलाल का टीका

पिता को लगाएं गुलाल का टीका

सिंह- अपने पिता को गुलाल का टीका लगाकर उनसे अशीर्वाद लें। होली के दिन प्रातःकाल जल में गुलाल एंव गुलाब फूल चढ़ाकर सूर्य देव को अर्पित करें।
कन्या- शनि देव की स्तुति करें एंव उन्हे नीला गुलाल व काले तिल चढ़ायें। अपनी बहन एंव बुआ को नीला गुलाल अवश्य लगायें।
तुला- होली के दिन अपनी पत्नी को ब्राइट कलर का गुलाल लगायें जिससे आपसी प्रेम बना रहेगा। माॅ लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करायें।
वृश्चिक- आज के दिन अपने भाईयों लाल गुलाल अवश्य लगायें जिससे आपसी सौहादर्य में वृद्धि होगी। हनुमान जी के दाहिने बाजू पर लाल गुलाल लगायें।

 सन्तान के साथ पीले रंग से खेलें होली

सन्तान के साथ पीले रंग से खेलें होली

धनु- अपनी सन्तान के साथ पीले रंग के गुलाल के साथ होली खेलने से गिले-शिकवे दूर होकर एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम उमड़ेगा। केले पर कच्चा दूध चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि होगी।
मकर- इस राशि वाले लोग अपनें कर्मचारियों , नौकरों व सेवकों के साथ नीले गुलाल से होली जरूर खेलें। ऐसा करने से इन लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। शनि देव की स्तुति करें।
कुम्भ- आप लोग वृद्ध व्यक्तियों के साथ नीले व गुलाबी रंग के साथ होली खेलें जिससे शनि देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। कालभैरव का पूजन करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मीन- मीन राशि के जातक अपने गुरू को पीले रंग गुलाल जरूर लगायें। ऐसा करने से गुरू की कृपा से आप दिन-रात उन्नति करेंगे। होलिका दहन के समय गोबर के कण्डे अग्नि में डालने से बाॅधायें दूर होगी।

यह भी पढ़ें- अंकों के हिसाब से खेलें होली, खुलेंगे खुशियों के द्वार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+