ऑफिस में चाहते हैं प्रमोशन तो अपनाइये वास्तु टिप्स
आपके बैठने का स्थान दक्षिण पश्चिम कोने में होना चाहिए और बैठते समय उत्तर की तरफ का सामना करना चाहिए।
नई दिल्ली। अगर आप दिन-रात मेहनत करते हैं, अपने काम के प्रति ईमानदार हैं लेकिन इसके बावजूद आपको तरक्की या प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो इसका मतलब ये हुआ कि आपके कार्यक्षेत्र के वास्तु में कुछ दिक्कत है।
इसलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर आप सक्सेस और प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं...
- कार्यालय की इमारत के लिए प्लॉट चौकोर या आयताकार होना चाहिए लेकिन आप उसे बदल नहीं सकते हैं तो आप अपनी टेबल के नीचे चौकोर आकार का कपड़ा बिछाकर अपना लैपटॉप उस पर रख सकते हैं।
- आपके बैठने का स्थान दक्षिण पश्चिम कोने में होना चाहिए और बैठते समय उत्तर की तरफ का सामना करना चाहिए।
- आप अपने वर्किंग स्टेशन पर साफ-सफाई रखें।
- अपनी टेबल पर आप कछुए या अपनी ईष्टदेव की तस्वीर भी रख सकते हैं।
- कभी-कभी एक छोटा सा एक्यूरियम भी तरक्की के द्वार खोल देता है।
- अगर आपको प्रोत्साहन नहीं मिलने पर गुस्सा आता है तो एक छोटा सा कैलेंडर भी टेबल पर रखिए, ये आपको गुस्सा ना आने या कम करने में मदद करेगा।
- क्योंकि शांत, धैर्यशाली और ईमानदार इंसान को ही लोग पसंद करते हैं और किसी भी तरक्की में इन सब गुणों का भी हाथ होता है।













Click it and Unblock the Notifications