VASTU TIPS : क्या आपका भी होता है रोज पति से छोटी-छोटी बात पर झगड़ा? कहीं वजह ये तो नहीं?

VASTU TIPS : किसी भी वैवाहिक जीवन की सफलता तभी मानी जा सकती है जब उस घर में रहने वाले दंपति के बीच प्रेम हो और उन्हें उत्तम गुणों वाली संतान की प्राप्ति हो।

VASTU TIPS

लेकिन कई बार ऐसा हो नहीं पाता, विवाह के बाद ही किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगते हैं और फिर बात अलग होने तक की आ जाती है।

इन सबका कारण वास्तुदोष होता है। ऐसे अनेकों वास्तुदोष होते हैं जिनके कारण वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है। आज हम बात करेंगे ऐसे वास्तुदोष करने के बारे में। कुछ सामान्य से उपाय अपनाकर आप अपने सारे वास्तुदोष दूर कर सकते हैं और दांपत्य जीवन में रोमांस का तड़का लगा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं-

सबसे पहले तो आप अपने बेडरूम को थोड़ा रोमांटिक बनाएं। इसमें हल्के रंग करें। इनमें हल्का नीला, गुलाबी, हल्का नारंगी रंग किया जा सकता है। बेडरूम में बेड नैऋत्य दिशा में लगाएं। बेडरूम में अच्छे खुशबूदार ताजे फूल रखे जा सकते हैं। बेडरूम में हमेशा एक मध्यम सी खुशबू आती रहनी चाहिए जो पति-पत्नी दोनों को पसंद हो।

बेडरूम की दीवारों पर रोमांटिक तस्वीरें लगाएं...

बेडरूम की दीवारों पर रोमांटिक तस्वीरें लगाएं किंतु कोई धार्मिक तस्वीर न लगाएं। बेडरूम की उत्तरी दीवार पर मोर पंख और बांसुरी लगाई जा सकती है। इससे प्रेम उत्पन्न करने वाली ऊर्जा का संचार होता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होती है।

अपने घर का लिविंग रूम जहां आप दिन का अधिकांश वक्त बिताते हैं इस जगह वाटर फाउंटेन पूर्वी दिशा में लगाएं या फिश एक्वेरियम रखा जा सकता है। इस रूम में ईशान कोण में एक कांच के बाउल में हर दिन ताजा पानी डालें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें। इसमें हर दिन ताजे गुलाब के फूलों की पत्तियां डालें।

फटे कपड़े पहनना नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है

पूरा घर साफ-सुथरा रखें। यहां वहां फैला कचरा, टूटा-फूटा फर्नीचर, फटे सोफे, फटे चद्दर घर में होना या फटे कपड़े पहनना नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इन्हें हटाइए और आपस में प्रेम बढ़ाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+