VASTU TIPS : चाहते हैं घर में रहे सुख-शांति और समृद्धि, तो जरूर करें आज काम

VASTU TIPS : ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का गहरा संबंध है और किसी घर का वास्तु करते समय यदि इसमें ज्योतिष के सिद्धांतों को शामिल कर लिया जाए तो सोने पे सुहागा हो जाता है। सबसे महत्वपूर्ण होता है घर का रंग -रोगन।

VASTU TIPS

घर की दीवारों का रंग करते समय यदि घर के मुखिया की राशि और उसके स्वामी ग्रह का ध्यान रखा जाए तो उस घर में निवास करने वाले सभी लोगों का भविष्य उज्जवल होता है।

आइए जानते हैं किस राशि से संबद्ध कौन सा रंग घर की दीवारों पर करना चाहिए-

  • यदि घर का मुखिया सूर्य ग्रह से प्रभावित है, सिंह लग्न का है, उसकी जन्मकुंडली में सूर्य उच्च का है, स्वगृही या अनुकूल स्थिति में है तो घर, होटल, अपने कार्यस्थल, ऑफिस आदि की दीवारों का रंग गोल्डन येलो, सुनहरा, हल्का गुलाबी या पीला होना अत्यंत शुभ रहता है। इससे उस घर में सूर्य तत्व से जुड़ी शक्तियां बढ़ती हैं।
  • यदि घर का मुखिया चंद्र तत्व की प्रधानता वाला है, कर्क लग्न का है, चंद्रमा स्वगृही या उच्च का है तो उसके घर की दीवारें दूधिया सफेद रंग की होना शुभ रहता है। उस घर में मोतिया रंग की, चांदी जैसे रंग की सजावट वाली सामग्री अधिक होने से चंद्र तत्व मजबूत होता है और घर में प्रेम और समृद्धि बनी रहती है।
  • यदि घर का मुखिया मंगल तत्व प्रधान है, मेष और वृश्चिक लग्न का है, मंगल स्वगृही या उच्च का हो, जन्मकुंडली में मंगल मेष, वृश्चिक या मकर राशि का है तो ऐसे घर में ऑरेंज क्रिमसन रेड या लाल रंग को प्रधानता देना चाहिए।
  • यदि घर का प्रधान व्यक्ति बुध ग्रह से प्रभावित है, उसकी राशि मिथुन या कन्या है, बुध ग्रह उच्च का है या वृषभ या सिंह का होकर स्वगृही है तो ऐसे बुध को और अधिक अनुकूल बनाने के लिए घर की दीवारों को हरे रंग या हरे रंग के विभिन्न शेड्स की होना चाहिए। मूंगिया रंग करना भी शुभ रहता है।
  • यदि घर का मुखिया बृहस्पति ग्रह से प्रभावित है, उसका लग्न या राशि धनु या मीन है, बृहस्पति स्वगृही है या उच्च का है तो ऐसे घर की दीवारों पर हल्का पीला रंग, क्रीम या गोल्डन कलर करवाना शुभ रहता है।
  • यदि व्यक्ति शुक्र तत्व प्रधान है, जातक वृषभ या तुला लग्न या राशि का है तो घर की दीवारों पर चमकीला सफेद या क्रीम कलर करवाना चाहिए। घर की आंतरिक सज्जा में दर्पण का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • यदि व्यक्ति शनि तत्व प्रधान है, मकर या कुंभ राशि का है, शनि बलवान है तो घर की दीवारों पर नीला, आसमानी रंग या इनसे मिलता जुलता शेड्स का रंग करवाना चाहिए।
  • यदि जातक राहुतत्व प्रधान है तो घर में धूसर रंग को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए। मल्टीकलर भी राहु को पसंद आते हैं। यदि जातक केतु प्रधान है तो भूरा, स्लेटी या हल्का भूरा रंग करना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+