Vastu Tips: नहीं चाहते हैं वंशहीन होना तो भूलकर भी ना बनाएं इस दिशा में घर का मेनडोर, जानिए जरूरी बातें
Vastu Tips: अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि घर की गलत दिशा में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा उनकी बर्बादी का कारण बन सकता है, गलत जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगे होने की वजह से आप आयकर विभाग, ईडी या सीबीआई जैसा जांच एजेंसियों की नजर में आ सकते हैं।
वास्तुविद आचार्य लवभूषण की रिसर्च में यह साबित हुआ कि अधिकांश घरों में जहां आयकर या ईडी के छापे पड़े हैं उसमें 99% घरों में सीसीटीवी कैमरा ईस्ट, साउथ ईस्ट, साउथ-साउथ वेस्ट और वेस्ट-नॉर्थ-वेस्ट में लगा हुआ था, जिसकी वजह से वह लोग सरकार की नजर में आए और मुसीबत में फंसें।

एक खास बात ध्यान रखने की और है कि सीसीटीवी कैमरा के अलावा इन दिशाओं में किसी को भी अपने बच्चों की फोटो अथवा घड़ी भी नहीं लगानी चहिए। इसी तरह से घर का मुख्य द्वार अगर सही दिशा में ना बना हो तो घर पर मुसीबतों की बाढ़ आ जाती है।
घरों में हमेशा आग लगने का खतरा (Vastu Tips)
- अगर आपके घर का मुख्य द्वार नॉर्थ ईस्ट दिशा में हो तो ऐसे घरों में हमेशा आग लगने का खतरा होता है। साउथ ईस्ट की दिशा में मुख्य द्वार बना हो तो उस घर के बच्चें झूठ बोलना शुरू कर देते हैं जो अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनते हैं।
- साउथ वेस्ट में मुख्य द्वार होने से घर में संतान संबंधी दिक्कतें पैदा होनी शुरू हो जाते हैं. ऐसे लोगों के वंशहीन होने की संभावना बढ़ जाती है।
- नॉर्थ वेस्ट दिशा में मुख्य द्वार हो तो ऐसे घर की महिलाएं बहुत जल्दी बाहरी लोगों के बहकावे में आ जाती है. ऐसे घरों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने और घर में रहने वालों पर झूठे कोर्ट केस होने की संभावना अधिक होती है।

किस दिशा में शुभ है घर की रसोई? (Vastu Tips)
घर में किचन अगर सही दिशा में हो तो ऐसे किचन में पकाया भोजन ना केवल घर के सदस्यों को हमेशा निरोगी और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रखता है बल्कि धन और समृद्धि का कारक भी होता है. लेकिन अगर रसोईघर गलती से उत्तर-पूर्व अथवा पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बन जाए तो ऐसे घरों में दरिद्रता के साथ-साथ वाद- विवाद और बीमारी लगी रहती है।
घर में किस दिशा में लगाए दीवार घड़ी? (Vastu Tips)
जाने अनजाने में गलत दिशा में लगाई हुई घड़ी आपको परेशानी में डाल सकती है यदि आपने दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा में गोल आकार की घड़ी लगा दी तो आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं क्योंकि वास्तु के मुताबिक इन दिशाओं में गोलाकार घड़ी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है, वहीं अगर गोल आकार की घड़ी को उत्तर दिशा अथवा पश्चिम दिशा में लगा दी जाए तो यह बेहद शुभ होती है।
इस दिशा में होगा एक्वेरियम तो खुल जाएगा भाग्य!
आजकल घरों में एक्वेरियम लगाने का बेहद फैशन है लेकिन यही एक्वेरियम अगर गलती से साउथ ईस्ट दिशा में रख दिया जाए तो आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है, जबकि उत्तर दिशा या पश्चिम में रखा हुआ एक्वेरियम इंसान के जीवन में सुख समृद्धि और कामयाबी के नए रास्ते खोल देता है।
भूलकर भी ना रखें इस दिशा में पौधे ! (Vastu Tips)
घर में लगे हुए पौधे भी आपके घर में नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं, साउथ- वेस्ट डायरेक्शन में लगे हुए पौधे बिना बात के घर में कलह का कारण बनते हैं, वही छत पर हरे पौधे लगाने का भी वास्तु शास्त्र में निषेध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications