Vastu Tips: ये छोटी-छोटी बातें अपनाकर रहें स्वस्थ और संपन्न

नई दिल्ली। जीवन में कई बार हम छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं। मानसिक तनाव में आ जाते हैं। यहां तक की खाना-पीना तक छोड़ देते हैं और बुरी तरह बीमार भी पड़ जाते हैं। इनके कारण हम आर्थिक परेशानियों में भी घिर जाते हैं। ये छोटी-छोटी बातें सभी के जीवन में होती रहती हैं, कई बार तो इनका कारण हम स्वयं होते हैं और कई बार ये वास्तुदोष के कारण होता है।

यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो जरा ध्यान से देखिए कहीं आपके घर में भी ये वास्तुदोष तो नहीं....

क्या आप बिस्तर पर स्टील के बर्तन रख देते हैं?

क्या आप बिस्तर पर स्टील के बर्तन रख देते हैं?

  • ध्यान से देखिए, कहीं आपके घर में लगे तुलसी के पौधे के गमले में कोई दूसरा पौधा तो नहीं लगा हुआ है। ऐसा है तो उस दूसरे पौधे को तुरंत हटा दीजिए।
  • क्या आप बिस्तर पर स्टील के बर्तन रख देते हैं। ऐसा बिलकुल ना करें। बिस्तर पर ना तो बर्तन रखें और ना ही बिस्तर पर बैठकर कुछ भी खाएं।
  • यदि आपके घर में तोते, परिंदे, मधुर गीत गाने वाली चिड़िया आती हो तो यह अत्यंत शुभ है। इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है।
  • आभूषण हमेशा एक स्थान पर बैठकर पहनना चाहिए। यदि आप चलते हुए आभूषण पहनते हैं तो इससे आर्थिक समृद्धि प्रभावित होती है।
  • ब्रश हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके करना चाहिए। इससे रोग नहीं आते और दिन शुभ बीतता है।
  • खुश रहने के तरीके

    खुश रहने के तरीके

    • बाल कटवाने का काम भी पूर्व या उत्तर की मुंह करके करना चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति होती है।
    • खराब दवाएं हमेशा रात को ही बाहर फेंकें। इससे घर में दवाओं का आना बंद हो जाता है।
    • घर की अविवाहित कन्याओं का कमरा उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए। इससे उनके विवाह में बाधा नहीं आती।
    • घर की डोर बेल मधुर ध्वनि वाली होना चाहिए। कर्कश आवाज या मंत्रोच्चार वाली डोर बेल ना लगाएं।
    • रात्रि में घर के मंदिर में कोई एक छोटा बल्ब चालू रहना चाहिए। मंदिर या पूजा स्थान पर पूर्ण अंधेरा ना रखें।
    • रात्रि में सोने से पहले अपने हाथ और पैरों को अच्छे से धो लें। इससे बुरे सपने नहीं आते।
    आपका मन विचलित रहता है तो अपनाएं ये टिप्स

    आपका मन विचलित रहता है तो अपनाएं ये टिप्स

    • यदि आपका मन विचलित रहता है, अस्थिर रहता है, किसी काम में मन नहीं लगता तो रात में सोते समय अपने सिरहाने एक लोटे में जल भरकर रखें और सुबह उठकर सबसे पहले उसे घर के बाहर फेंक दें।
    • यदि आप पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। लाख प्रयासों के बाद भी कर्ज उतर नहीं रहा है तो इसका कारण घर में सूर्य की पर्याप्त रोशनी नहीं आना है। इसके लिए पूर्व दिशा में एक क्रिस्टल की बाल रखें।
    • घर की छत का ढलान उत्तर, पूर्व या ईशान दिशा में रखने से आर्थिक उन्न्ति होती है।
    • घर के उत्तर या पूर्व में खुला स्थान रखकर इसमें रंग-बिरंगे फूल अवश्य लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+