Vastu Tips: 'नहीं रूकते पैसे, रहती है आर्थिक तंगी...' कहीं कारण आपकी ये गलती तो नहीं?

VASTU TIPS : वास्तु शास्त्र पूरा का पूरा दिशाओं पर आधारित होता है। दिशाओं में कोई दोष हो तो उस घर में रहने वालों के जीवन में अनेक परेशानियां आती हैं। जैसे यदि पूर्व दिशा में कोई दोष है तो परिवार के लोगों के मान-सम्मान में हमेशा कमी बनी रहती है।

Vastu Tips

उस घर में रहने वाले युवाओं का करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाता है।यदि उत्तर दिशा में कोई दोष है तो धन की तंगी हमेशा बनी रहती है। इसी प्रकार दक्षिण दिशा में दोष होने पर परिजनों के स्वास्थ्य में हमेशा खराबी बनी रहती है।

इसलिए अपने घर की दिशाओं को ठीक करेंगे तो आपकी दशा अपने आप बदल जाएगी।वास्तुशास्त्र 10 दिशाओं पर काम करता है। पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान (उत्तर-पूर्व), आग्नेय (पूर्व-दक्षिण), नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम), वायव्य (पश्चिम-उत्तर), आकाश और धरती।

दसों दिशाओं के देवता और प्रतिनिधि ग्रह होते हैं

इन दसों दिशाओं के देवता और प्रतिनिधि ग्रह होते हैं। ईशान के देवता शिव और ग्रह बृहस्पति, पूर्व के देवता इंद्र और ग्रह सूर्य, आग्नेय के देवता अग्नि और ग्रह शुक्र, दक्षिण के देवता यम और ग्रह मंगल, नैऋत्य के देवता नैऋति राक्षस और ग्रह राहु, पश्चिम के देवता वरुण और ग्रह शनि, वायव्य के देवता वायु और ग्रह चंद्र, उत्तर के देवता कुबेर और ग्रह बुध होते हैं। इसी प्रकार आकाश दिशा के स्वामी ब्रह्मा और धरती के स्वामी शेषनाग होते हैं।

Vastu Tips

आपके घर में दिशाओं से जुड़ा कोई वास्तुदोष हो या न हो आप इन दिशाओं में इनके देवताओं से जुड़ी कोई वस्तु रखेंगे तो आप और आपका परिवार सुख-समृद्धि प्राप्त करेगा।

  • ईशान- इस दिशा में छोटा फव्वारा या फिश एक्वेरियम रखा जा सकता है।
  • पूर्व- इस दिशा में क्रिस्टल बॉल रखें जिसपर सुबह सूर्य की धूप पड़ती हो।
  • आग्नेय- इस दिशा में सफेद क्रिस्टल का लैंप लगाएं जिसमें लाल बल्ब लगा हो।
  • दक्षिण- इस दिशा में लाल बल्ब लगाएं या दीवार का रंग लाल करें।
  • नैऋत्य- इस दिशा में काले कांच की बोतल रखना या, काला कांच लगाना ठीक रहेगा।
  • पश्चिम- नीले कांच की बोतल में पानी भरकर उसमें मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
  • वायव्य- इस दिशा में घंटी लगाई जा सकती है या सफेद संगमरमर की मूर्ति लगाएं।
  • उत्तर- इस दिशा में दीवार का रंग हरा रखें या पीतल की कुबेर की मूर्ति रखें।
  • आकाश- यह घर का मध्य स्थान होता है इसे संभव हो तो खाली रखें।
  • धरती- इस तत्व को संतुलित करने के लिए घर में मध्य में कच्ची मिट्टी का कोई स्थान बनाकर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+