VASTU TIPS : घर के ये दोष आपको कर देंगे कंगाल इसलिए रहें सावधान
VASTU TIPS: घर की दक्षिण दिशा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह मंगल का स्थान होती है। इसलिए यदि जरा भी मंगल की अनुकूलता में कमी आई तो उस घर में निवास करने वाले अनेक परेशानियों में घिर जाते हैं। दक्षिण दिशा में कोई दोष होना मतलब बर्बादी की ओर जाना है।
चलिए आज हम आपको बताते हैं दक्षिण दिशा के दोषों के बारे में और उन्हें दूर करने के उपायों के बारे में।
- घर की दक्षिण दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा में कूड़ा कचरा पड़ा होने से मंगल दूषित होता है और वहां से उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल जाती है।

- दक्षिण दिशा के ठीक सामने उत्तर दिशा यानी धन की दिशा होती है इसलिए दक्षिण से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का संचार सीधे उत्तर तक होता है और यह आपके आय के स्रोत को प्रभावित कर सकता है।
- दक्षिण दशा में खराब मशीनरी, लोहे के पुराने सामान, टूटे फूटे फर्नीचर, पुराने वाहन नहीं रखना चाहिए।
- दक्षिण दिशा में यम और पितरों का स्थान होता है इसलिए इस दिशा में देवताओं का पूजा स्थान नहीं होना चाहिए। दक्षिण में केवल पितरों और यम का पूजन किया जाता है। यदि दक्षिण में आपका पूजा घर है तो उस पूजा का शुभ फल नहीं मिल पाता और देवता रूष्ट हो जाते हैं।
- दक्षिण दिशा में बेडरूम बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस दिशा में बेडरूम होने से पति-पत्नी में सामंजस्य नहीं रहता है। पति पत्नी को रोग होते हैं और उनकी उत्पन्न होने वाली संतानें भी रोग ग्रस्त होती हैं।
- दक्षिण दिशा का भाग घर के अन्य भाग से नीचा नहीं होना चाहिए, इससे धन की आवक हमेशा कमजोर रहती है। इस दिशा की ऊंचाई हमेशा ज्यादा होना चाहिए तभी तो कैश फ्लो अच्छा बना रहेगा।
- दक्षिण दिशा में यदि कोई दोष है तो यहां वजनदार चीजें रखें। बड़े पत्थर या भारी चालू हालत वाली मशीनरी भी रखी जा सकती है। इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं रखी जा सकती हैं। दक्षिण दिशा में रसोईघर बनाना ठीक रहता है।
- यदि आपकी दक्षिण दिशा में कोई दोष है और उसे दूर करना चाहते हैं तो प्रतिदिन दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पितरों को प्रणाम करना चाहिए। इस दिशा में एक घी का दीपक नित्य शाम को लगाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications