Today Panchang: आज का पंचांग, जानिए आज के शुभ और अशुभ वक्त को
आज का पंचांग, 29 नवंबर 2022, मंगलवार: हमारे हिंदू धर्म में हर शुभ काम के पहले मुहूर्त देखा जाता है, शुभ वक्त देखा जाता है और ये जानकारी हमें देता है 'पंचांग', जिसे कि आप संक्षिप्त में हिंदू कैलेंडर कह सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें पांच प्रमुख चीजें होती हैं, जिसकी वजह से इसे पंचाग कहा जाता है। ये पांच चीजें हैं-नक्षत्र, तिथि, योग, करण और वार। जिनको देखकर हम पूरे दिन का आंकलन करते हैं और अंदाजा लगाते हैं कि दिन कैसे आजका रहेगा।

- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : षष्ठी प्रात: 11.05 तक पश्चात सप्तमी
- नक्षत्र : श्रवण प्रात: 8.37 तक पश्चात धनिष्ठा
- योग : धु्रव दोपहर 2.52 तक
- करण : तैतील प्रात: 11.05 तक
- सूर्योदय : प्रात: 6.50
- सूर्यास्त : सायं 5.39
- दिनकाल : 10 घंटे 49 मिनट 39 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 11 मिनट 01 सेकंड
- चंद्रोदय : दोपहर 12.03
- चंद्रास्त : रात्रि 11.23
- चंद्र राशि : मकर सायं 7.50 तक पश्चात कुंभ
- सूर्य राशि : वृश्चिक
शुभ समय दिन के
- अभिजित : प्रात: 11.53 से 12.37
- चर : प्रात: 9.32 से 10.54
- लाभ : 10.54 से दोपहर 12.15
- अमृत : दोपहर 12.15 से 1.36
- शुभ : दोपहर 2.57 से 4.19
शुभ समय रात्रि के
- लाभ : सायं 7.19 से रात्रि 8.57
- शुभ : रात्रि 10.36 से 12.15
त्याज्य समय
- राहु काल : दोपहर 2.57 से 4.19
- यम घंट : प्रात: 9.32 से 10.54
विशेष :
- पंचक प्रारंभ : सायं 7.51 से
- रवियोग प्रात: 8.37 तक
- स्कंद षष्ठी, चंपा षष्ठी व्रत, मित्र सप्तमी
- आज का शुभ अंक : 2
- आज का शुभ रंग : सफेद, लाल
- आज के पूज्य देव : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमतये नम:
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य : वृश्चिक राशि में
- चंद्र : मकर राशि में
- मंगल : वृषभ राशि में
- बुध : वृश्चिक राशि में
- गुरु : मीन राशि में
- शुक्र : वृश्चिक राशि में
- शनि : मकर राशि में
- राहु : मेष राशि में
- केतु : तुला राशि में
दिशाशूल
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो गुड़ खाकर घर से निकलें। यात्रा शुभ होगी।
आज का विशेष उपाय
- सूर्योदय के समय तांबे के कलश में शुद्ध जल में लाल पुष्प और लाल चंदन पाउडर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- हनुमानजी को मीठा पान का बीड़ा भेंट करें, समस्याओं का निदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications