Chaitra Navratri 2018: नवरात्रि में वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो पहले यह जरूर पढ़ लें
नई दिल्ली। 18 मार्च से हिंदू नव वर्ष यानी नवसंवत्सर शुरू हो रहा है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ भी होगा। हिंदू परंपरा में यह दिन वर्ष का सबसे शुभ दिन माना गया है। इस दिन लोग नए भूमि, भवन, संपत्ति और वाहन खरीदते हैं। यदि आप भी गुड़ी पड़वा के दिन या नवरात्रि के किसी भी दिन नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं और गाड़ी का कलर डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तो अंक ज्योतिष इसमें आपकी मदद कर सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 9 तक प्रत्येक अंक का एक प्रतिनिधि ग्रह होता है और उस ग्रह से संबंधित एक रंग। कई बार लोगों ने यह महसूस किया होगा कि कोई वाहन खरीदा और उसमें कोई न कोई परेशानी आने लगी, या उस वाहन से जल्दी ही मन भर गया, या वह वाहन खर्च अधिक करवाता है, ईंधन की खपत अधिक करवाता है या उस वाहन से दुर्घटना हो रही हैं तो इसका कारण उस वाहन का रंग भी हो सकता है। यदि वाहन का रंग आपके मूलांक या आपके भाग्यांक के अनुसार है तो वह वाहन आपके लिए शुभ साबित होगा, लेकिन यदि वाहन का रंग आपके मूलांक या भाग्यांक से मैच नहीं करता तो हो सकता है उस वाहन के कारण आपको कोई दिक्कत उठाना पड़े।
तो आइये अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कौन से रंग का वाहन खरीदना आपके लिए शुभ होगा...

जानें अपना भाग्यांक
अंक ज्योतिष में भाग्यांक को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। भाग्यांक आपकी संपूर्ण जन्म तारीख का योग होता है। इसमें जन्म की तिथि, माह और वर्ष का जोड़ किया जाता है। जो परिणाम आता है वह आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर यदि किसी जातक की जन्म तारीख 11-09-1998 है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+1+0+9+1+9+9+8 को जोड़ेंगे तो परिणाम आएगा 38, अब 3+8 करेंगे तो जोड़ आएगा 11, अब इसको जोड़ेंगे तो फाइनल अंक 2 आएगा। यही इसका भाग्यांक होगा।

किस भाग्यांक के लिए कौन सा रंग शुभ
- भाग्यांक 1 : इस भाग्यांक का स्वामी सूर्य है। इसलिए पीले, सुनहरे, गोल्डन या क्रीम कलर का वाहन खरीदना इनके लिए शुभ होगा। काला, नीला, बैंगनी या भूरे रंग की गाड़ी बिलकुल न खरीदें।
- भाग्यांक 2 : इस भाग्यांक का स्वामी चंद्र है। इसलिए सफेद, सिल्वर या लाइट कलर का वाहन खरीदना शुभ होगा। इस भाग्यांक वाले लाल, गुलाबी रंग का वाहन न खरीदें।
- भाग्यांक 3 : इस भाग्यांक का स्वामी गुरु है। इसलिए पीला, सुनहरा, परपल रंग की गाड़ी इनके लिए शुभ साबित होगी। काला या लाल रंग का वाहन न खरीदें तो बेहतर रहेगा।
- भाग्यांक 4 : इस भाग्यांक का स्वामी राहू है। इनके लिए नीला, भूरा, चॉकलेटी रंग का वाहन शुभ होगा। गुलाबी या काला वाहन न खरीदें।
- भाग्यांक 5 : इस भाग्यांक का स्वामी बुध है। हल्का हरा, सफेद, सिल्वर, भूरा रंग का वाहन शुभ होगा। पीला, गुलाबी या काला रंग अशुभ साबित हो सकता है।
- भाग्यांक 6 : इस भाग्यांक का स्वामी शुक्र है। इनके लिए सिल्वर, सफेद मेटेलिक कलर, हल्का नीला, नीले के अन्य शेड, गुलाबी या पीला रंग का वाहन शुभ होगा। काला वाहन खरीदने से बचें।
- भाग्यांक 7 : इस भाग्यांक का स्वामी केतु है। इनके लिए नीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। काला और लाल रंग खरीदने से बचें।
- भाग्यांक 8 : इस भाग्यांक का स्वामी शनि है। नीला, काला, भूरा व बैंगनी रंगों के अन्य शेड के वाहन शुभ रहेंगे। सफेद वाहन न खरीदें।
- भाग्यांक 9 : इस भाग्यांक का स्वामी मंगल है। लाल, गुलाबी, मेहरून रंग की गाड़ियां आपके लिए शुभ साबित होंगी।

चॉकलेटी रंग का वाहन शुभ













Click it and Unblock the Notifications