Mahashivratri 2020: मनोकामना की पूर्ति करती है शिवजी पर अर्पित की जाने वस्तुएं

नई दिल्ली। शिवजी वैसे तो केवल सादा पानी अर्पित करने से ही प्रसन्न् हो जाने वाले देव हैं, लेकिन अपने किसी विशेष प्रयोजन की पूर्ति के लिए यदि उन पर संबंधित वस्तु अर्पित की जाए तो वह शिवजी से पाना आसान हो जाता है। शिव पूजा को आडंबर रहित माना गया है। यानी शिव पूजा में भौतिक वस्तुओं का महत्व नहीं है, केवल शुद्ध और पवित्र भावना का महत्व है। फिर भी शिव महापुराण में ऐसे अनेक वस्तुओं का वर्णन मिलता है, जो विशेष कामना की पूर्ति के लिए शिवजी को अर्पित की जाना चाहिए।

आइए जानते हैं क्या हैं वे वस्तुएं....

अनाज अर्पण

अनाज अर्पण

  • भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
  • तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
  • जौ अर्पित करने से समस्त सुखों में वृद्धि होती है।
  • गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
  • ये सभी अन्न् यदि शिवलिंग पर अर्पित कर रहे हैं तो इन्हें गाय को खिला देना चाहिए, लेकिन यदि ये अनाज शिवलिंग के सामने रख रहे हैं तो इन्हें गरीबों को दान कर दें। शिवलिंग पर चढ़ाई हुई वस्तुए कभी भी मनुष्यों को खाना नहीं चाहिए।
रस अर्पण

रस अर्पण

  • बुखार होने पर शिवजी का अभिषेक जल से करें।
  • संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिवलिंग का सिंचन जलधारा से करना चाहिए।
  • नपुंसक व्यक्ति अगर शुद्ध घी से शिव का अभिषेक करे, सोमवार का व्रत करे तो संतानवान हो सकता है।
  • तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
  • सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • शिवलिंग पर गन्न्े कर रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
  • शिव पर गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
  • शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से रोग मुक्ति होती है। क्षय रोग भी दूर हो जाता है।
पुष्प अर्पण

पुष्प अर्पण

  • लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुखों की प्राप्ति होती है।
  • शमी पत्रों से शिवजी का पूजन करने पर संपन्न्ा आती है।
  • बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
  • जूही के फूल अर्पित करने से अन्न् के भंडार भरे रहते हैं।
  • कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नए वस्त्राभूषण प्राप्त होते हैं।
  • धतूरे के फूल से पूजन करने पर सुयोग्य पुत्र प्राप्त होता है।
  • दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+