परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय
नई दिल्ली। परेशानियां प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चलती रहती हैं। किसी को कम तो किसी को अधिक, लेकिन इन परेशानियों से निजात पाने का रास्ता बताता है ज्योतिष। वैदिक ज्योतिष के अलावा भी प्राचीन ऋषि मुनियों ने कई ऐसे टोटके या उपाय खोजे हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की समस्याएं दूर हो जाती हैं। आज हम जानते हैं राशि के अनुसार परेशानियों से बचने और धन-समृद्धि, सुख शांति पाने के लिए क्या टोटके किए जाना चाहिए। ये सिद्ध टोटके सिर्फ परेशानी दूर ही नहीं करते बल्कि भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचाते भी हैं। लेकिन ध्यान रहे कोई भी टोटका करें, उसे गुप्त रखना आवश्यक है। आप अपनी किस समस्या के निवारण के लिए क्या उपाय कर रहे हैं यह किसी दूसरे व्यक्ति को कभी ना बताएं।

मेष राशि के लिए-
- अपने पास हमेशा लाल रंग का रूमाल रखें।
- सूर्यास्त के बाद बच्चों को गुड़धानी बांटें।
- रात्रि में सिरहाने एक लोटा जल भरकर रखें और सुबह उठकर किसी पौधे में डाल दें।
- मीठी वस्तुओं का व्यापार ना करें।
- बाएं हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।

वृषभ राशि के लिए-
- वज्रमणि या मुक्तक की अंगूठी, पेंडेंट धारण करें।
- कभी भी फटे या ज्यादा पुराने कपड़े ना पहनें।
- चांदी का छल्ला या प्लेटिनम की अंगूठी धारण करें।
- शनिवार को सरसो, अलसी या तिल का तेल दान करें।
- जनवरी-फरवरी माह में नए जूते-चप्पल ना खरीदें।

मिथुन राशि के लिए-
- किसी अस्पताल में गरीब मरीजों को दमे की दवा दान करें।
- बाएं हाथ में चांदी का छल्ला धारण करें।
- मिट्टी के पात्र में दूध भरकर निर्जन स्थान में जमीन में दबा आएं।
- कोई भी पशु या पक्षी ना पालें।
- फिटकरी से रोज अपने दांत साफ करें।

कर्क राशि के लिए-
- रोजाना चांदी के बर्तन में दूध पीएं।
- जिस पलंग पर आप सोते हों उसमें तांबे का टुकड़ा लगवाएं।
- सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ लगवाएं।
- 27 वर्ष से पहले विवाह ना करें।
- घर में खरगोश ना पालें।

सिंह राशि के लिए-
- हर महीने पूर्णिमा पर मंदिर में अखरोट व नारियल चढ़ाएं।
- खाकी रंग के धागे में तांबे का सिक्का डालकर धारण करें।
- बिना सींग की गाय को रोज एक रोटी खिलाएं।
- किसी से कोई वस्तु मुफ्त ना लें।
- लाल बंदरों को गेहूं और गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि के लिए-
- घर में रहते समय काला नेकर पहनें।
- चांदी का छल्ला धारण करें।
- हरे रंग का रूमाल सदैव अपने पास रखें।
- ढक्कन सहित मिट्टी का घड़ा नदी में प्रवाहित करें।
- घर में तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगाएं।

तुला राशि के लिए-
- सास-ससुर से चांदी लेकर अपने पास रखें।
- दही, मक्खन और आलू का दान करें।
- सफेद गाय को रोजाना ताजी रोटी खिलाएं।
- किसी धार्मिक स्थान पर तवा, चिमटा, चकला-बेलन दान करें।
- हमेशा सभी स्त्रियों का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि के लिए-
- मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तनों में सिंदूर और शहद भरकर घर के पूजा स्थान में स्थापित करें।
- घर की दीवारों पर लाल रंग का प्रयोग करें।
- लाल रंग का गुलाब का फूल नदी में प्रवाहित करें।
- मंगलवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
- मंदिर में बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु राशि के लिए-
- घर पर जो भी भिखारी आए उसे खाली हाथ ना जाने दें।
- पीला रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
- पीतांबरधारी संतों से दूर रहें।
- धर्म स्थानों में घी, आलू, दही और कपूर दान दें।
- बहते पानी में 43 दिन तांबे का सिक्का प्रवाहित करें।

मकर राशि के लिए-
- बंदरों को गुड़, चना खिलाते रहें।
- घर के किसी भी भाग में अंधेरा ना रखें।
- बांसुरी में शक्कर भरकर किसी सुनसान जगह में जमीन में दबा दें।
- शनिवार के दिन लोहे व चमड़े से बनी वस्तु ना खरीदें।
- सोना या केसर हमेशा अपने पास रखें।

कुंभ राशि के लिए-
- चांदी का चौकोर टुकड़ा गले में धारण करें।
- माह में एक बार दूध से स्नान करें।
- रोटी पर सरसो का तेल लगाकर गाय को खिलाएं।
- घर की छत पर किसी भी प्रकार का ईंधन ना रखें।
- घर के अंतिम भाग की दीवार पर खिड़की ना बनवाएं।

मीन राशि के लिए-
- केसर और हल्दी का तिलक रोज करें।
- अपने पहनने की बनियान पर लाल रंग का चौकोर निशान लगाएं।
- मुर्गों को रोज दाना डालें।
- सोने के आभूषणों को पीले कपड़े में लपेटकर रखें।
- किसी के सामने स्नान ना करें।












Click it and Unblock the Notifications