वृषभ प्रेम राशिफल 2020 (Vrishabh Love Horoscope): स्वीकार हो जाएगा प्यार का प्रस्ताव
प्यार... एक ऐसी कशिश, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया में हर कोई उस एक नजर के दीदार की हसरत रखता है, जिससे सामना होने के साथ दुनिया थम जाती है, वक्त रूक जाता है, खयाल बेमानी हो जाते हैं और सांसों की रफ्तार बढ़ जाती है। अपनी ही धड़कनों पर खुद अपना बस नहीं चलता क्योंकि जिस दिल को अब तक अपना समझा था, वह तो किसी और का हो चुका होता है।

अगर यह सब पढ़ने के साथ ही आपके जेहन में कोई चेहरा उतर आया है, तो यकीन मानिए, आप प्यार की गिरफ्त में पड़ चुके हैं। और अगर ऐसा नहीं है, तो आपकी दिली ख्वाहिश हो रही होगी कि काश! आपकी लाइफ में भी ये हसीन लम्हा जल्द से जल्द आ जाए। क्या आपकी लाइफ में ऐसी कोई पॉसिबिलिटी बन रही है।आइए जानते हैं कि आपके सितारे क्या इशारा कर रहे हैं-
वृषभ राशि: स्वीकार हो जाएगा प्यार का प्रस्ताव
वृषभ राशि वाले इस साल प्यार के मामले में बहुत खुशी मनाने वाले हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि नया साल बस आपके लिए ही शुरू हो रहा है। खासतौर पर जो लोग कई सालों से किसी से दिल ही दिल में प्यार करते हैं, उनका प्यार अब परवान चढ़ने वाला है। आपके लव वन ना सिर्फ आपके प्यार को स्वीकार करेंगे, बल्कि आपके विवाह बंधन में बंधने के भी पूरे आसार दिख रहे हैं। इस पूरे मामले में आपको दोस्तों से भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। शादी के साथ ही आप अपनी गृहस्थी के लिए जमकर शॉपिंग करने वाले हैं और आपके घर में सुख सुविधा का हर सामान जमा होने वाला है।
लव बॉन्डिंग और भी मजबूत होने वाली है
अगर आपकी लाइफ में प्यार पहले ही पूरी तरह मेहरबान है तो नए साल में आपकी लव बॉन्डिंग और भी मजबूत होने वाली है। इस साल आप एक दूसरे में डूब कर दुनिया को भूल जाने वाले हैं। अगर आपका प्यार पहले कभी आपसे बिछड़ गया है और आपको आज भी उनका इंतजार है, तो बस, आपकी दुआ कुबूल होने ही वाली है। अगर आपकी लाइफ में प्यार अब तक नहीं आया है, तो आपके सितारे अपनी पूरी बुलंदी पर है और आपको आपके पार्टनर बस मिलने ही वाले हैं।
सावधानी बरतें
वृषभ राशि वाले मार्च से जून महीने तक विशेष रूप से सावधानी बरतें क्योंकि यह समय आपके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। इस वक्त के दौरान आप दोनों के बीच शक और गलतफहमी पनप सकती है। आप दोनों के बीच तीखी झड़प और अलगाव की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह वक्त आपकी लाइफ में काफी टेंशन लेकर जरूर आएगा, पर कुछ बहुत बुरा होने के आसार नहीं बन रहे हैं। साल के आखिर तक सारी मुसीबतें हल हो जाएंगी और आप एक बार फिर अपनी रोमांटिक लाइफ का मजा ले सकेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications