Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वृषभ प्रेम राशिफल 2021 (Vrishabh Love Horoscope): प्यार, साथ, तोहफे सब मिलने वाले हैं

Taurus Love Horoscope 2021: वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि नया साल आपके लिए प्यार और पैसा दोनों की भरमार लेकर आ रहा है। नए साल में आपको मिलने वाली है म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग, तोहफे, प्यार भरी बातों और लॉन्ग ड्राइव की सौगात। आपकी किस्मत पर कौन रश्क नहीं करेगा?

वृषभ राशि 2021: प्यार, साथ, तोहफे सब मिलने वाले हैं

आखिर हर दिल बस यही तो चाहता है- अपने लव वन का साथ, पैसे की बरसात और वेकेशन। तो देखते हैंं कि आपके सितारे आपको कब, कहां, क्या और कैसे गिफ्ट करने वाले हैं-

वृषभ राशि के दोस्तों, सितारे कह रहे हैं कि साल की शुरुआत ही रंगीन होने वाली है। नया साल आपके लिए रोमांस का शॉवर करने को तैयार है। इस दौरान आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे को टूट कर प्यार करने वाले हैं, आंख मूंदकर विश्वास करने वाले हैं और हर टाइम एक-दूसरे को हर मामले में सपोर्ट करने वाले हैं। इस दौरान आप दोनों को एक-दूसरे से मनचाहा प्यार, सम्मान और सपोर्ट मिलेगा। मई से लेकर सितंबर तक का समय आपकी लाइफ में बेहतरीन साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी शानदार रहेगी।

आप अपने पार्टनर को कीमती तोहफे देंगे

इस वजह से मूड बहुत अच्छा रहेगा, आप अपने पार्टनर को कीमती तोहफे देंगे और आप एक रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव पर भी जाएंगे। एक खूबसूरत शॉर्ट हॉलीडे ट्रिप के चांसेज भी बनते दिख रहे हैं। इसके बाद यानी अक्टूबर से आपको थोड़ा-सा अलर्ट होना पड़ेगा क्योंकि सितारों की चाल एकदम से बदलती नजर आ रही है। साल के आखिर में आप मेंटल प्रेशर फील कर सकते हैं। आपके पार्टनर को ऐसा लग सकता है कि आप उन्हें अवॉइड कर रहे हैं। आपको उन्हें मनाना होगा और अहसास दिलाना होगा कि वो आपके लिए कितने इंपॉर्टेंट हैं। बाकी समय के साथ सब ठीक हो जाने वाला है। आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+