Vrishabh (Taurus) Business Horoscope 2023: परेशानियां कम होंगी
यदि आप मैन्युफेक्चरिंग का काम करते हैं तो विदेश से बड़े अनुबंध- आर्डर मिल सकते हैं। अपने कार्य को विस्तार देने के लिए नए लोगों की आवश्यकता रहेगी।

Vrishabh (Taurus) Business Horoscope 2023: आपके लिए वर्ष 2023 बिजनेस के लिहाज से उन वर्षो में शामिल रहेगा जो आपको बहुत कुछ खोया हुआ लौटाने वाला है। पिछले कुछ वर्षो में आपके बिजनेस में काफी उतार-चढ़ाव आए किंतु यह वर्ष ठहराव वाला रहेगा। परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी और आप अपने व्यापार को नए सिरे से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इसमें आपके परिवार को रोल महत्वपूर्ण रहेगा। जनवरी से मार्च के बीच आपको नए अनुबंध को नई सोच के साथ आगे लाना होगा।
नवाचार करने का प्रयास करें
अब तक आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें नवाचार करने का प्रयास करें। अप्रैल से जुलाई के बीच आप राहु के प्रभाव क्षेत्र से गुजरेंगे। इस दौरान आपके कार्य में अचानक तेजी आने की संभावना रहेगी। साझेदारी में बड़े कारोबार करने में सफल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, कास्मेटिक्स और डेयरी प्रोडक्ट जैसे कारोबार में विशेष उन्नति मिलेगी।
सफल नियोक्ता बनकर उभरेंगे
इन क्षेत्रों में यदि आप मैन्युफेक्चरिंग का काम करते हैं तो विदेश से बड़े अनुबंध- आर्डर मिल सकते हैं। अपने कार्य को विस्तार देने के लिए नए लोगों की आवश्यकता रहेगी और आप एक सफल नियोक्ता बनकर उभरेंगे। अगस्त से दिसंबर के बीच में व्यापार से संबंधित यात्राएं अधिक होगी और उसी से धन अर्जित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications