वृषभ प्रेम राशिफल 2023 (Vrishabh Love Horoscope): खुशहाल रहेगी लव लाइफ
Love Horoscope 2024 (वृषभ प्रेम राशिफल 2023): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है।
दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे?
क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई। ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं।
कैसा रहेगा साल 2024?
सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024? ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।
खुशहाल रहेगी लव लाइफ
वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर साल की शुरुआत होते ही राशि स्वामी शुक्र प्रेम जीवन पर कृपा करेगा। रोमांटिक पार्टनर आपके साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे।
शुक्र के प्रभाव से खुश रहेंगे
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न करें। फरवरी के महीने में शुक्र के प्रभाव से आप पार्टनर के साथ एक रोमांचित डेट का आनंद लेने कहीं बाहर जाएंगे।
पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है
फरवरी के मध्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके प्रेम जीवन में दूरी आ सकती है। यह स्थिति मार्च के महीने में भी जारी रहेगी और पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी, संदेह या असुरक्षा रहने से दूरी बनेगी। हालांकि आपसी बातचीत से विवादों को सुलझाने का प्रयास करना होगा।
मेष राशि में गोचर रिश्तों में गर्माहट लाएगा
25 अप्रैल से शुक्र का मेष राशि में गोचर आपके रिश्तों में गर्माहट लाएगा। स्त्रियां अपने पार्टनर को रिझाने का पूरा प्रयास करेंगी और इसमें वे सफल भी होंगी। परिवार के सहयोग और सहमति से ऐसे रिश्ते विवाह बंधन में भी बंध सकते हैं।
समझदारी और सूझबूझ का परिचय दें
19 मई से स्वराशि वृषभ में शुक्र आ जाने से सारी परेशानियां और विवाद दूर होंगे और जो पार्टनर एक-दूसरे से दूर थे वे भी पुन: एक हो सकते हैं। यह समय आपकी समझदारी और सूझबूझ का परिचय देने का रहेगा। यदि रिश्तों में कहीं थोड़ी बहुत मिसअंडरस्टैंडिंग रह गई है तो उसे दूर कर लें।
दीर्घकालिक प्रतिबद्धता बनाने के लिए तैयार
अगस्त के मध्य में शुक्र का शुभ प्रभाव आपको बाधाओं से पार दिलाएगा और आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धता बनाने के लिए तैयार होंगे। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, आपका प्रेम जीवन बहुत मजबूत होने की ओर बढ़ेगा और आपको जीवन के सभी क्षेत्रों से संतुष्टि मिलने की संभावना है।
धैर्य बनाए रखें, खुश रहें
जिन लोगों के जीवन में प्यार का पदार्पण नहीं हुआ है वे साल के अंतिम तीन महीनों में सफल हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। शुक्र की कृपा आप पर रहेगी इसलिए मौजूदा प्यार और मजबूत होगा।
आप नए प्यार की उम्मीद भी कर सकते हैं
यदि आप किसी रिश्ते में नहीं हैं तो इस साल के अंत में एक नया रिश्ता शुरू होने की संभावना रहेगी। नए दोस्त बनाने के लिए यह अनुकूल समय होगा और आप नए प्यार की उम्मीद भी कर सकते हैं।
उपाय : वृषभ राशि के जातक साल 2024 में अपने रिश्ते में गर्माहट बनाए रखने के लिए सफेद पुखराज पहनें।












Click it and Unblock the Notifications