Oath Ceremony Muhurat Time: क्यों नरेंद्र नोदी आज शाम 7.15 बजे लेंगे शपथ? क्या है रामलला से कनेक्शन?
PM Modi Oath Ceremony Muhurat: आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, शपथ ग्रहण आज शाम 7.15 बजे होगा। नरेंद्र मोदी खास मुहूर्त में पीएम पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि ये मुहूर्त बेहद खास है, इसे विजयी मुहूर्त बोलते हैं, जिसका सीधा संबंध सूर्य से है।
खास बात ये है कि शपथ ग्रहण के लिए ये मुहूर्त अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाली ही टीम ने निकाला है। उनका कहना है कि इस मुहूर्त में अगर मोदी पीएम पद की शपथ लेते हैं तो उन पर कोई मुसीबत नहीं आएगी और उनकी ओर से किया गया हर काम काफी सफल होगा।

मालूम हो कि पहले कहा जा रहा था कि पीएम मोदी शनिवार को शपथ लेंगे लेकिन फिर प्रोग्राम एकदम से बदल गया और फिर शपथ समारोह का दिन आज के लिए तय हुआ।
पंडित गजेंद्र शर्मा के मुताबिक आज रवि पुष्य का संयोग है, विजय मुहूर्त में किया गया कोई भी काम सफल होता है और ये शुभता का मानक भी है, इस दौरान किए गए हर काम में आशातीत सफलता मिलती है।
साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र भी है, इसी नक्षत्र में भगवान राम का जन्म भी हुआ था और वृश्चिक लग्न भी है। खास बात ये है कि साल 2014 और साल 2019 में पीएम मोदी ने इसी लग्न में शपथ ली थी।
आज का पंचांग
- तृतीया दोप 3:43 तक नक्षत्र : पुनर्वसु
- रात्रि 8:19 तक, पश्चात
- पुष्य योग : वृद्धि
- सायं 5:19 तक
- करण : गर दोप 3:43 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:42:25
- सूर्यास्त : 7:09:45
- दिनकाल : 13 घंटे 27 मिनट 20 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 32 मिनट 42 पूरा पंचांग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी, पीएम मोदी के साथ 40 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते है हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है जिसमें करीब 8000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications