कंकण सूर्य ग्रहण 26 फरवरी 2017: जानिए किस पर पड़ेगा प्रभाव?

सूर्यग्रहण के काल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें।

लखनऊ। इस वर्ष का दूसरा कंकण सूर्य ग्रहण 26 फरवरी 2017 को दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। यह ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका महाद्वीप, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी भू भाग {ब्राजील, अर्जेनटाइना, चील आदि}, अण्टार्कटिका, अन्धमहासागर एंव प्रशान्त महासागर में दृश्य होगा।

सूर्य ग्रहण के स्पर्श, मोक्ष काल इस प्रकार है

सूर्य ग्रहण के स्पर्श, मोक्ष काल इस प्रकार है

ग्रहण स्पर्श-सायं 6 बजकर 45 मि0 30 से0 तक।
ग्रहण मध्य-रात्रि 8 बजकर 03 मि0 36 मि0 तक।
ग्रहण मोक्ष-रात्रि 10 बजकर 16 मि0 54 से0 तक।

ग्रहण काल में क्या न करें

ग्रहण काल में क्या न करें

चन्द्रमा या सूर्यग्रहण के काल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें, भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, स्त्री प्रसंग न करें, यात्रा न करें तथा शयन करना भी वर्जित माना गया है।
विशेष- गर्भवती महिलायें ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें जिससे कि वायुमण्डल से निकलने वाली नकारात्मक उर्जा का प्रभाव उन पर नहीं पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर फल

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर फल

मेष - इस राशि वाले लोगों को अचानक धन की हानि होने के संकेत नजर आ रहे है।
वृष - इस राशि वाले जातकों शारीरिक व मानसिक पीड़ा उठानी पड़ सकती है।
मिथुन- व्यवसायी वर्ग को धन का व्यय अधिक करना पड़ सकता है।
कर्क- आर्थिक स्थिति में आषा के अनुरूप सुधार होगा जिससे परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
सिंह- रोजी व रोजगार से जुड़े लोगों को नये अवसर प्रदान होंगे। शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या- पुराने सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक रवैया न अपनायें।

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर फल

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर फल

तुला- परिवार की किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते है।
वृश्चिक- जीवन साथी को कष्ट होने के संकेत नजर आ रहें है।
धनु- रूके हुये धन की प्राप्ति होगी।
मकर- सन्तान की ओर से मन चिन्तित रहेगा।

 सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर फल

सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर फल

कुम्भ- किसी दूसरे के दुःख से आप दुःखी रहेंगे।
मीन- नयें व्यवसाय में लाभ होगा तथा रिष्तों में मधुरता आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+