Solar and Lunar Eclipse in October 2023: आज सूर्य ग्रहण तो 28 को चंद्रग्रहण, जानिए कब लगेगा सूतक काल?
Solar and Lunar Eclipse in October 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है और आज ही पितृपक्ष की अमावस्या भी है और रविवार से शारदीय नवरात्रि भी प्रारंभ हो रहे हैं, ऐसे में लोगों के मन में काफी शंकाएं हैं।

लेकिन भ्रमित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बार का ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल इंडिया में नहीं लगेगा और इसी कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। मालूम हो कि सू्र्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले लगता है और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है।
चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लग रहा है
आपको बता दें कि अश्विन माह की पूर्णिमा को चंद्रग्रहण लग रहा है, चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लग रहा है, ये खंडग्रास चंद्र ग्रहण है जो कि भारत में प्रभावी है इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले पूर्णिमा तिथि पर ही लग जाएगा।
सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
14 अक्टूबर को रात्रि 08:34 बजे इस ग्रहण का प्रारंभ होगा तथा यह ग्रहण 15 अक्टूबर को तड़के 02:26 बजे समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण तिथि और समय
चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को पूरे भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। ये चंद्रग्रहण मध्यरात्रि 28 अक्टूबर को 1 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और 29 अक्टूबर को रात के 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। खंडग्रास ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट 16 सेकंड होगा।
सूतक काल में नहीं होता शुभ काम
- सूतक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।
- इस दौरान पूजा पाठ के काम वर्जित होते हैं।
- मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं।
- धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं होते हैं।
- भगवान की मूर्तियों को नहीं टच किया जाता है।
- गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने से रोका जााता है।
- इस दौरान प्रभु का ध्यान रखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण कब होता है?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो उसके पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ये हमेशा अमावस्या को ही होता है। 14 अक्टूबर को पितृपक्ष अमावस्या है।
चंद्र ग्रहण कब होता है?
पूर्णिमा के दिन जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण की घटना होती है। ये घटना पूर्णिमा के दिन होती है। 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है।












Click it and Unblock the Notifications