Surya Grahan 2023: जब सूर्य को चांद ने घेरा, Video देख लोग बोले- 'ये तो दिन में रात हो गई...'

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगा सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था। इसमें सूर्य ग्रहण का आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार तीनों रूप दिखाई देता है।

Surya Grahan 2023

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर लगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो गया। ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया समेत कुछ देशों में देखा गया।

ये सूर्य ग्रहण एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था। इसमें सूर्य ग्रहण के आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार तीनों रूप दिखाई देते हैं। सूर्य ग्रहण की ऐसी स्थिति 100 साल में एक बार देखने को मिलती है।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और एक्समाउथ में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला। पूर्ण सूर्य ग्रहण एक्समाउथ में 62 सेकेंड तक लगा रहा। इस 62 सेकेंड के दौरान जब सूर्य को चंद्रमा ने घेरा तो ऑस्ट्रेलिया के शहर में मानों दिन में रात हो गया था और चारों ओर अंधेरा छाया था।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूर्ण सूर्य ग्रहण के वीडियो शेयर किए हैं। Chris Lewis नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ''एक्समाउथ में देखिए पूर्ण सूर्य ग्रहण के वक्त कैसा नजारा था।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा, मानों रात हो गई हो।''

कई यूजर ने वो वीडियो भी सझा किया, जिसमें सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर अंधेरा छाता दिख रहा है। ट्विटर यूजर ने लिखा, ''पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या है? जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरता है और वे सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकती है। तो इस दौरान पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और इंडोनेशिया में कुछ सेकेंड के लिए दिन रात में बदल गया।''

ग्रेविटी स्पेस सेंटर के Rick Tonnello ने कहा, ''इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख मैं तो भावुक हो गया था। मैंने नहीं सोचा था कि मैं भावुक हो जाऊंगा लेकिन वो देखते वक्त मैं अपने आंसू पोंछ रहा था। ऐसा पल बार -बार देखने को नहीं मिलता है।''

ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया। भारत में इसलिए सूतक काल भी नहीं लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+