Surya Grahan 2023: साल का पहला 'सूर्य ग्रहण' कहां-कहां दिखेगा?

Solar eclipse of 2023: जिस जगह 'सूर्य ग्रहण' दिखाई नहीं देता है तो वहां उसका सूतक काल मान्य नहीं होता है और ना ही पूजा स्थल बंद किए जाते हैं।

Surya Grahan 2023:

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को दिखाई देगा, सूर्य ग्रहण का नाम लेते ही मन आशंकाओं से भर जाता है क्योंकि भले ही वैज्ञानिकों की नजर में ग्रहण एक खगोलीय घटना हो लेकिन ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक इस ग्रहण का असर प्रत्येक व्यक्ति के ग्रहों और राशियों पर पड़ता है इसलिए लोगों के दिमाग में ग्रहण को लेकर बहुत सारे सवाल रहते हैं। चलिए आपको सारे सवालों का जवाब हम आपको यहां देते हैं।

Surya Grahan 2023:

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्यग्रहण इंडिया में नजर नहीं आएगा और इस कारण इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह करीब 07:05 पर शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 12:29 पर होगा। ग्रहण की अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी लेकिन भारतीय लोगों पर ये असर नहीं करेगा।

कहां-कहां दिखेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ , इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसी दौरान जब एक स्थिति ऐसी होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हो जाते हैं यानी कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है जिससे सूर्य की छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ती है जिससे वातावरण में अंधेरा छा जाता है, यही स्थिति सूर्य ग्रहण कहलाती है। इस दौरान बहुत सारी घातक किरणें निकलती हैं, जो कि आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। भले ही ये ग्रहण आप भारत में नहीं दे पाएंगे लेकिन आप इस ग्रहण का लाइव प्रसारण नासा के Twitter हैंडल पर देख सकते हैं। आपको बता दें जिस दिन सूर्य ग्रहण लगता है, उस दिन अमावास्या होती है।

Surya Grahan 2023:

15 दिन बाद साल का पहला चंद्रग्रहण

इस सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी की 5 मई को रात 08 :45 PM से 01: 00 AM तक चंद्र्ग्रहण होगा जो कि भारत में दिखाई देगा। जिस दिन ये ग्रहण लगेगा उस दिन पूर्णिमा होगी। ये उपछाया चंद्र ग्रहण होगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

इस साल दो सूर्य ग्रहण पड़ने वाले हैं, दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह भी इंडिया में दिखाई नहीं देगा और इसलिए इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+