Surya Grahan 2023: वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय, लाइफ हो जाएगी आसान

Solar eclipse 2023: वैशाख अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है।

Surya Grahan 2023

Solar eclipse Vaishakh Amavasya: अमावस्या का दिन विशेष होता है। इस दिन जीवन की अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। अमावस्या के दिन पितृ दोष, नाग दोष, कालसर्प दोष, ग्रहण दोष आदि के निवारण के निमित्त दान-दक्षिणा, पूजन आदि किए जाते हैं।

विष्कुंभ योग और नाग करण

इस बार 20 अप्रैल 2023 को वैशाख अमावस्या के दिन विष्कुंभ योग और नाग करण आ रहे हैं। इन योगों के कारण अमावस्या का महत्व और बढ़ गया है। इस अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करके पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्धकर्म करने से पितरों की शांति होती है और उनके आशीर्वाद से पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं का निदान होता है।

समस्याओं के निवारण के लिए करें ये उपाय

कुंडली में पितृ दोष होने पर जातक के जीवन में अनेक प्रकार की अड़चनें आती हैं। उसका कोई भी काम ठीक से नहीं होता। काम विलंब से होते हैं और बहुत परेशानी आती है। पारिवारिक-दांपत्य जीवन में परेशानी, आर्थिक संकट, आजीविका का संकट, शारीरिक मानसिक कष्ट आदि उसे परेशान करते हैं।

पितृ दोष का निवारण आवश्यक

पितृ दोष होने पर जातक को संतान प्राप्ति में भी कठिनाई आती है। इसलिए पितृ दोष का निवारण आवश्यक है। इसके लिए किसी विद्वान पुरोहित से अमावस्या के दिन नारायण बली, नागबली की पूजा करवानी चाहिए। इन पूजा से नाग दोष और कालसर्प दोष की शांति भी होती है।

सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण दोष भी बनता है

कुंडली में सूर्य या चंद्र के साथ साथ राहु हो तो सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण दोष भी बनता है। इन दोषों के निवारण के लिए अमावस्या के दिन रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र के 11 हजार जाप करवाने से ग्रहण दोष की शांति होती है। प्रत्येक परिक्रमा पूर्ण होने पर एक-एक लाल पीला पुष्प अर्पित करते जाएं। इस प्रकार 27 परिक्रमा में 27 पुष्प चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। उनसे प्रार्थना करें कि शीघ्र आर्थिक संकट दूर हो। इसके बाद चुपचाप बिना किसी से कुछ कहें अपने घर आ जाएं। शाम को पुन: उसी पीपल वृक्ष के नीचे आटे के 27 दीपक लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+