Surya Grahan 2018: सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, जमकर होगी धनवर्षा
नई दिल्ली। साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण आज है। जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त भारत में रात होगी और इस वजह से यह भारत में कहीं पर दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप भाग, दक्षिण-पश्चिम, अण्टर्कटिका तथा दक्षिणी ध्रुव के समीपवर्ती दक्षिणी प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि 12 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका अंत मध्य रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।

ग्रहण काल में शुभ काम नहीं होता
भारतीय वैदिक धर्म में तो ग्रहण काल का वक्त अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं होता है लेकिन जब ग्रहण खत्म हो जाए तो प्रत्येक इंसान को ये काम करना चाहिए।

अपने पितरों को याद करें
- आज आप स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें और अपने ईष्टदेव की पूजा करें।
- अपने पितरों को याद करें दान करें।
- गाय को अपने घर की बनी पहली रोटी अर्पण करें, कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धनवर्षा होती है।

धार्मिक स्थल
- अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं।
- अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
- देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
- घर में अगर तुलसी हो तो पहले वहां दीपक जलाए।
- घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।
- ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications