Sun Transit into Libra: सूर्य का तुला में गोचर, जानिए क्या होगा प्रभाव?

Sun Transit into Libra: मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, पिता, आत्मा, आजीविका और शारीरिक स्वास्थ्य का सूचक ग्रह सूर्य 17 अक्टूबर 2023 को रात्रि में 1 बजकर 29 मिनट से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। तुला सूर्य की नीच राशि होती है और इस राशि में पहले से मंगल और केतु स्थित हैं। तीन पाप ग्रहों की युति तुला राशि में होने से लोगों, प्राणियों, जन-जीवन, पर्यावरण, प्रकृति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य का तुला में गोचर कुछ राशि के जातकों को लाभ भी दे सकता है।

 Sun Transit into Libra

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : दांपत्य जीवन में कष्ट रह सकता है। संपत्ति को लेकर संबंधियों से विवाद, शारीरिक कष्ट, सिरदर्द, नेत्र रोग की आशंका।
  • वृषभ : शत्रु परेशान करेंगे। रोग भी उभरेंगे और रोगों पर खर्च भी होगा। पारिवारिक विवाद हो सकता है। दांपत्य में कष्ट।
  • मिथुन: प्रेम संबंधों में टकराव, शारीरिक अस्वस्थता, संतान को कष्ट, आर्थिक मामले फंस सकते हैं। पारिवारिक यात्राएं होंगी।
  • कर्क : सुखों में कमी आएगी। माता को कष्ट, स्वयं को मानसिक परेशानी, भूमि, भवन के मामलों में धोखा हो सकता है।
  • सिंह : भाई-बहनों से मतभेद समाप्त होंगे। आप पराक्रमी बनेंगे। धन लाभ होगा। सुखद समय बीतेगा। परिवार में सुख आएगा।
  • कन्या : धन लाभ होगा, वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नए क्षेत्रों में कदम रखेंगे। जीवन में संयमित रहना होगा। नेत्र रोग परेशान करेंगे।
  • तुला : मानसिक शारीरिक कष्ट, संबंधों में टकराव, दांपत्य में परेशानी, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पार्टनरशिप के कामों से लाभ होगा।
  • वृश्चिक : कोर्ट कचहरी के विवाद फंस सकते हैं। शत्रु परेशान करेंगे। आर्थिक हानि की आशंका, नए निवेश करने से बचना होगा।
  • धनु : आय होगी किंतु खर्च उससे ज्यादा होगा। पारिवारिक संकट, किसी से विवाद, संपत्ति से दुख, सम्मान में कमी आ सकती है।
  • मकर : आजीविका पर संकट आ सकता है। नए अवसर तलाशने होंगे। पारिवारिक विवाद, शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है।
  • कुंभ : भाग्य को बल मिलेगा किंतु हानि की भी आशंका रहेगी। नेत्र रोग परेशान करेंगे। आर्थिक परेशानी, परिवार में विवाद।
  • मीन : शारीरिक कष्ट बढ़ेगा। आजीविका के कार्यों का संकट, परिवार में विवाद, दांपत्य जीवन में कष्ट बढ़ सकता है। धन हानि।

उपाय क्या करें

अधिकांश राशियों के लिए सूर्य का नीच राशि तुला में गोचर कष्टप्रद रह सकता है। इसलिए सभी राशियों के जातकों को 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक के समय में नित्य प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल का अर्घ्य देना है। हर दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। लाल चंदन का तिलक लगाएं और लाल चंदन की माला गले में धारण करें।

त्रिग्रही युति पर्यावरण, प्रकृति के लिए ठीक नहीं

सूर्य के साथ मंगल और केतु की युति पर्यावरण और प्रकृति के लिए ठीक नहीं है। इस युति में अनेक भू भाग में अनेक प्रकार की उथल पुथल हो सकती है। भूकंप, प्राकृतिक आपदा, विस्फोट, आतंकी गतिविधियों में जन हानि, सैन्य संकट, युद्ध, पर्यावरण को हानि जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+