सूर्य 15 मई को वृषभ राशि में करेगा प्रवेश, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर
नई दिल्ली। नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का प्रतिनिधि ग्रह सूर्य प्रत्येक 30 दिनों के अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 15 मई 2019, बुधवार को सूर्य प्रात: 11 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। वृषभ राशि का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। शुक्र और सूर्य में परस्पर शत्रुता है। शुक्र प्रेम संबंध, दांपत्य सुख, यौन सुख, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधि ग्रह है।
ऐसे में इस गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर, आइए जानते हैं....

सूर्य 15 मई को वृषभ राशि में करेगा प्रवेश,
- मेष : मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर द्वितीय स्थान यानी धन भाव में होगा। यह स्थान धन के साथ-साथ वाणी का भी स्थान है। इसलिए सूर्य का गोचर मेष राशि वालों में अहंकार पैदा करेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- वृषभ : सूर्य का गोचर इसी राशि में लग्न स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस राशि वालों को शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। शुक्र और सूर्य के द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। स्वभाव में क्रोध की अधिकता होगी। किसी प्रकार का पुराना रोग उभरने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्यगत लक्षणों पर बारीकी से नजर बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी।
- मिथुन : मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर द्वादश स्थान यानी व्यव भाव में हो रहा है। इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करें। कहीं पैसा निवेश करने जा रहे हैं तो पहले उसके अच्छे-बुरे पक्षों पर विचार कर लें वरना धन हानि भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय ज्यादा ठीक नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी की बीमारी पर खर्च करना होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा असर
- कर्क : कर्क राशि के लिए सूर्य का गोचर एकादश स्थान में होगा। यह आय स्थान है इसलिए व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतानपक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की, पदोन्न्ति मिलने के योग हैं। अपनी कमाई से मकान, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।
- सिंह : इस राशि के लिए सूर्य का गोचर दशम स्थान में होगा। यह कर्म भाव है इसलिए इस राशि वालों को खुद पर पूरा भरोसा रखते हुए कार्य करना है। आप जितना अधिक कर्म करेंगे उसी अनुपात में आपको लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें और परिवार की सलाह जरूर लें। नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारों को अच्छा जॉब मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
- कन्या : इस राशि के लिए सूर्य का गोचर भाग्य भाव यानी नवम स्थान में होगा। इनके भाग्योदय के प्रबल योग बनेंगे। सूर्य इन्हें मान-सम्मान दिलवाएगा, वहीं शुक्र के कारण्ा इन्हें पर्याप्त भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। रोगों से मुक्ति भी मिलने वाली है। इस राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार का गलत कार्य, चोरी, झूठ बोलना या विवाहेत्तर संबंधों से बचें वरना प्रतिष्ठा धूमिल होते देर नहीं लगेगी।
- तुला : इस राशि वालों के लिए अष्टम भाव में सूर्य आ रहा है। आठवां सूर्य तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। इन्हें अचानक कोई बड़ा रोग उभर सकता है। वाहन से दुर्घटना चोट लगने की आशंका है। निवेश किया गया पैसा डूब सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। हालांकि इन्हें इस बात से खुश हो जाना चाहिए कि सूर्य के इस गोचर के अंतिम सात दिनों में इन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
- वृश्चिक : इस राशि के लिए सप्तम स्थान में सूर्य आ रहा है। इन्हें दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना आवश्यक होगा। अपने पार्टनर से कोई बात छुपाएंगे तो संबंधों में कटुता आ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिन लोगों के विवाह में रूकावट आ रही है वह दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी लेकिन इसमें जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा।
- धनु : धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर छठे स्थान में होगा। यह रोग स्थान है। इस राशि वालों को मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं। कार्यों में बाधा आएगी। कोई कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन खुद पर भरोसा रखें जल्द ही बदलाव के दिन आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। बाहरी खान-पान का ध्यान रखें। अधिक मात्रा में भोजन करना दुखदायी हो सकता है।
- मकर : मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर पंचम स्थान में होगा। यह गोचर मिलाजुला फल देगा। इन्हें कार्यों में सफलता तो मिलेगी लेकिन उसके लिए कुछ इंतजार करना होगा। पारिवारिक जीवन में सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। बीमारियों पर हो रहा खर्च बंद होगा।
- कुंभ : कुंभ राशि के लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ स्थान सुख भाव में हो रहा है। इनके लिए यह गोचर सुखद समाचार लेकर आएगा। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाएं, संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करना है तो वक्त अच्छा है, कार्य शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं वे बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से वक्त सुधार का है।
- मीन : मीन राशि के लिए सूर्य का गोचर तृतीय स्थान में हो रहा है। इनके बल-साहस में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के लिए यह समय ठीक है। जिन दंपतियों के बीच मनमुटाव चल रहा है उनके मतभेद दूर होंगे और फिर से अच्छे सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाल से समय बेहतरी का है। रोगों पर होने वाला खर्च कम होगा।

इन राशि वाले लोगों को हो सकती है दिक्कत













Click it and Unblock the Notifications