Sun Transit In Pisces: सूर्य का मीन में प्रवेश 14 मार्च से, लगेगा मलमास, शुभ कार्यो पर लगेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, 09 मार्च। सूर्य का राशि परिवर्तन 14 मार्च 2022 सोमवार को मध्यरात्रि में 12 बजकर 15 मिनट पर हो रहा है। सूर्य 14 अप्रैल को प्रात: 10.59 बजे तक इसी राशि में रहेगा। सूर्य के मीन राशि में रहने के कारण एक माह का मलमास प्रारंभ होगा जिसमें प्रत्येक शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य एक राशि में 30 दिन तक भ्रमण करता है। इस प्रकार 12 माह अर्थात् एक वर्ष में सूर्य 12 राशियों का एक चक्र पूरा कर लेता है। भ्रमण करते हुए सूर्य जब-जब बृहस्पति की राशि धनु और मीन में आता है, तो उसे मलमास कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र और मुहूर्त शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्य में बृहस्पति का साक्षी होना अनिवार्य है। सूर्य जब भी किसी ग्रह की राशि में जाता है, तो उसे अस्त के समान कर देता है। यहां मीन राशि में सूर्य आने से राशि स्वामी बृहस्पति मलिन हो जाता है, इसलिए इसे मलमास कहा जाता है। मलमास में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करना वर्जित रहता है।
मलमास में सगाई, विवाह, नूतन गृह प्रवेश, मुंडन, गृह निर्माण कार्य, भूमि, भवन संपत्ति आदि की खरीदी जैसे कार्यो पर प्रतिबंध लग जाएगा।
राशियों पर प्रभाव
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव होगा।
- मेष : खर्च में वृद्धि होगी। बाएं नेत्र में रोग आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में लाभ मिलेगा।
- वृषभ : आय के साधनों में वृद्धि होगी। सुख-सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।
- मिथुन : आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। सम्मान बढ़ेगा। सरकारी सेवा क्षेत्रों से लाभ
- कर्क : भाग्य को बल मिलेगा। कार्यो में उन्नति प्राप्त होगी। सुख-सम्मान प्राप्त होगा।
- सिंह : रोग पीड़ित करेंगे। सम्मान में कमी आ सकती है। आर्थिक संकट की आशंका।
- कन्या : दांपत्य जीवन में कष्ट, जीवनसाथी से मतभेद। साझेदारी में व्यापार से हानि।
- तुला : रोग दूर होंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखों में वृद्धि, जीवन में उन्नति प्राप्त होगी।
- वृश्चिक : शिक्षा और संतान से लाभ। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सुख प्राप्त होगा।
- धनु : सुख, समृद्धि में वृद्धि, मातृ पक्ष की ओर से सहयोग, भौतिक वस्तुएं प्राप्त होंगी।
- मकर : भाई-बहनों से अच्छा तालमेल, पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी।
- कुंभ : वाणी और बुद्धि का लाभ मिलेगा, दाएं नेत्र में रोग आ सकता है। धन प्राप्त होगा।
- मीन : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सुख प्राप्त होगा। रोग दूर होंगे। धन की प्राप्ति संभव है।
क्या करें
सूर्य के मीन राशि में रहने की अवधि में सभी राशि के जातक नियमित रूप से सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें। नियमित रूप से आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। नित्य प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।












Click it and Unblock the Notifications