Sun Transit In Libra: सूर्य 17 अक्टूबर को करेगा तुला में प्रवेश, जानिए क्या होगा राशियों पर असर?

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य हमारी आत्मा, ऊर्जा, पिता, सम्मान, सरकारी सेवा क्षेत्र, पद-प्रतिष्ठा, नेत्र और हड्डियों का अधिपति होता है। किसी मनुष्य की जन्मकुंडली में सूर्य उच्च का हो, शुभ स्थान में हो तो जातक को राजाओं के समान जीवन देता है लेकिन खराब हो तो व्यक्ति हर जगह अपमानित होता है। उसे कहीं सहारा नहीं मिलता। उसकी उन्नति भी रूक जाती है। सूर्य मेष राशि में उच्च का और तुला में नीच का होता है। सूर्य 17 अक्टूबर 2021 रविवार को दोपहर 1.11 बजे तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों, प्रकृति, पर्यावरण, खाद्यान्न आदि पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य 17 अक्टूबर से 16 नवंबर 2021 तक तुला राशि में रहेगा।

सूर्य 17 अक्टूबर को करेगा तुला में प्रवेश, जानिए खास बातें

सूर्य का तुला में प्रभाव

आश्विन रवितुलाधिरोहिणे भास्करो द्विजगवादि दु:खद:।

अर्थात्- आश्विन माह के रविवार को सूर्य की तुला संक्रांति ब्राह्मण वर्ग एवं गायों के लिए पीड़ाकारक है। अनार्य व पाखंडी लोग इनके साथ दु‌र्व्यवहार करेंगे। कहीं राजोपद्रव व भयाक्रांत की स्थिति बनेगी। जीरा, हल्दी, तेल, चांदी की कीमतों में मंदी आएगी। तुला राशि के जातकों को नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा सहित अन्य कार्यक्षेत्रों में दिक्कत आ सकती है। तुला राशि वालों को इस समय में धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा। गलत कार्यो, झूठ, पापाचार आदि से दूर रहना होगा।

समस्त राशियों पर प्रभाव

  • मेष : मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में कमी, अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। काम पूरे होने में विलंब होगा।
  • वृषभ : नेत्र पीड़ा होगी। हाथ-पैरों में चोट लग सकती है। आर्थिक संकट बना रहेगा। रोग आएंगे।
  • मिथुन : कार्यो के पूरे होने में संदेह रहेगा। आर्थिक हानि की आशंका। शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
  • कर्क : मानसिक परेशानी आएगी। पैसों की तंगी रहेगी। स्वजनों से विवाद की आशंका। कष्ट रहेगा।
  • सिंह : दूसरे आपकी सहृदयता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक संकट, रोगों की आशंका, मानसिक कष्ट।
  • कन्या : संयम की परीक्षा होगी। स्वजनों से विवाद होगा। नेत्र और हड्डियों के रोग परेशान करेंगे।
  • तुला : कार्य-व्यवसाय में विवादित स्थिति। स्थान परिवर्तन के योग। आर्थिक संकट। माता-पिता की चिंता।
  • वृश्चिक : रोग परेशान करेंगे। अचानक धन की आवश्यकता होगी। कार्यो में अस्थिरता रहेगी।
  • धनु : शारीरिक कष्ट, सम्मान में कमी, चिंता रहेगी। पिता से विवाद की आशंका है। पैसों की आवक होगी।
  • मकर : संकटपूर्ण समय, विवादों से बचें, धैर्य रखें, मौकों का लाभ लेने का प्रयास करें, आर्थिक लाभ।
  • कुंभ : पिता को कष्ट, व्यापार की चिंता, नेत्र में चोट की आशंका, रोगों पर खर्च होगा।
  • मीन : पैसों की कमी, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। स्वजनों से मतभेद उभरेंगे।

क्या उपाय करें

  • सूर्य के अपनी नीच राशि तुला में गोचर के दौरान सभी राशि के जातक लाल चंदन की माला गले में धारण करें।
  • नित्य प्रतिदिन ठीक सूर्योदय के समय तांबे के कलश से सूर्यदेव को जल का अ‌र्घ्य दें।
  • स्वर्ण आभूषण धारण करें। पिता की सेवा करें।
  • सूर्य की महादशा चल रही हो तो सोने में माणिक या गारनेट पहनें।
  • घर में सूर्य ब्रह्मास्त्र यंत्र की स्थापना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+