Sun Transit in Libra 2022: तुला में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर से, जानिए क्या होगा असर?
तुला में सूर्य का गोचर: सूर्य प्रत्येक 30 दिन बाद अपनी राशि बदलता है। 17 अक्टूबर 2022 को रात्रि 9.38 बजे सूर्य अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेगा। तुला राशि में सूर्य के प्रवेश करने से तुला राशि के जातक सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान की हानि हो सकती है। नौकरी जैसे क्षेत्रों में परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन भी संकटमय हो सकता है। अन्य राशियों पर भी सूर्य के नीच राशि में प्रवेश करने का अलग-अलग प्रभाव होगा। सूर्य 17 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा।

समस्त राशियों पर प्रभाव
- मेष : प्रतिष्ठा में कमी, अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। काम पूरे होने में विलंब होगा। दांपत्य जीवन में परेशानी, अंतर्विरोध होगा।
- वृषभ : छठे भाव का नीच का सूर्य शारीरिक रोग देगा। शत्रु परेशान करेंगे। आर्थिक संकट आ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी।
- मिथुन : शिक्षा, संतान, प्रेम के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा।
- कर्क : आर्थिक सुखों में कमी। माता की ओर से कष्ट या माता को कष्ट, भूमि, संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
- सिंह : बल-पराक्रम में कमी आएगी, सम्मान में वृद्धि होगी, भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा।
- कन्या : वाणी में संयम रखें। धन की आवक होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्र्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- तुला : कार्य स्थल पर संकटपूर्ण स्थिति बनेगी। कार्य में बदलाव होगा। दांपत्य जीवन कष्टमय होगा। प्रेम संबंध संकट में रहेंगे।
- वृश्चिक : खर्च में वृद्धि होगी। अनावश्यक कार्यो पर खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।
- धनु : आय प्राप्त होगी किंतु उसी अनुपात में खर्च भी हो जाएगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- मकर : आजीविका के साधनों में बदलाव होगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण समय रहेगा।
- कुंभ : भाग्य को प्रबलता मिलेगी, आर्थिक संकटों में कमी आएगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
- मीन : स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। संकट का समय कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications