सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश, जानिए क्या होगा राशियों पर प्रभाव?
Sun Transit In Leo 2023: लगभग एक वर्ष के बाद सूर्य स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य 17 अगस्त 2023 गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर सिंह राशि और मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य का यह गोचर सभी राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

अपनी राशि में आकर सूर्य प्रबल लाभदायक होने वाले हैं और सभी राशियों पर अपना शुभ प्रभाव व्यक्त करेंगे। सूर्य के इस गोचर से मान-सम्मान, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। लोगों के रोग दूर होंगे और सूर्य की कृपा होने से लोगों के अपने वरिष्ठों, उच्चाधिकारियों और परिवार में वरिष्ठजनों से संबंधों में सुधार आएगा। अभी सिंह राशि में मंगल और बुध भी हैं, इसलिए सूर्य-मंगल और सूर्य-बुध की युति भी प्रभावी रहेगी। आइए जानते हैं सभी राशियों पर इस गोचर का कैसा प्रभाव रहने वाला है।
- राशियों पर प्रभाव
- मेष : पंचम में सूर्य के आने से शिक्षा में सफलता, संतान की उन्नति, प्रेम में सफलता मिलने वाली है। धन लाभ होगा।
- वृषभ : चतुर्थ में सूर्य के आने से माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख की प्राप्ति होने वाली है।
- मिथुन : तृतीय में सूर्य आने से पराक्रम में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। धन लाभ होगा। मानसिक शांति रहेगी।
- कर्क : द्वितीय का सूर्य धन लाभ करवाएगा। संपत्ति सुख मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। भाग्योद होने के योग बनेंगे।
- सिंह : रोग दूर होंगे। धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्रा होगी।
- कन्या : द्वादश का सूर्य धन लाभ देगा। खर्च में कमी आएगी। परिवार से संबंध सुधरेंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।
- तुला : एकादशी सूर्य आजीविका के साधनों में उन्नति करवाएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख में वृद्धि होने वाली है।
- वृश्चिक : नौकरी में उन्नति, नए कार्य प्रारंभ करेंगे, धन लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा।
- धनु : भाग्योदय होगा। संपत्ति सुख, रोग दूर होंगे। परिवार का सुख मिलेगा। विवाह के योग बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करेंगे।
- मकर : रोग दूर होंगे। शत्रु परास्त होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख में वृद्धि होगी। परिवार के यात्रा धार्मिक यात्रा होगी।
- कुंभ : दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। अटके काम पूरे होंगे। सरकारी सेवा क्षेत्रों से लाभ, पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
- मीन : शत्रु और रोग दोनों दूर होंगे। प्रेम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। धन आने के अनेक मार्ग खुलेंगे। सुख में वृद्धि होगी।
क्या उपाय करें
समस्त राशि के जातक सूर्य के स्वराशि सिंह में आने के दिन सूर्य को ठीक उदय होने के समय तांबे के कलश में लाल चंदन या गुड़हल का फूल डालकर अर्घ्य दें। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। मस्तक पर केसर या लाल चंदन का तिलक अवश्य लगाएं। माणिक्य और लाल चंदन की माला पहनना शुभ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications