Sun Transit 2021: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, देवताओं की रात्रि प्रारंभ

नई दिल्ली, 16 जुलाई। सूर्यदेव बुध की राशि मिथुन से निकलकर मित्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में 16 जुलाई को सायं 4.52 बजे प्रवेश हो गया है । इसके साथ ही कर्क की संक्रांति पर सूर्यदेव छह माह के लिए दक्षिणायन हो गए हैं। कर्क से मकर संक्रांति तक छह माह सूर्य दक्षिणायन रहते हैं जो देवताओं की रात्रि कही जाती है।

अच्छी बारिश के संकेत

अच्छी बारिश के संकेत

सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों के लिए लाभदायक तो कई के लिए मिश्रित फलदायी होगा। जल तत्व के प्रतिनिधि ग्रह चंद्र की राशि में सूर्य का जाना अच्छी बारिश के संकेत भी दे रहा है। साथ ही व्यापारी वर्ग के लिए भी ग्रह के राजा का परिवर्तन लाभ के अवसर उत्पन्न कर रहा है। इस दौरान कारोबार में तेजी की संभावना रहेगी। 16 से 20 जुलाई के दौरान शुक्र व मंगल भी अपनी राशि बदलेंगे। सूर्य 16 जुलाई को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश किए हैं। इस राशि में सूर्य 17 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे।

उत्तरायण से सूर्यदेव होंगे दक्षिणायन

उत्तरायण से सूर्यदेव होंगे दक्षिणायन

सूर्यदेव का मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करना कर्क संक्रांति कहलाता है। कर्क से मकर तक सूर्य दक्षिणायन रहते हैं। इसके बाद मकर सक्रांति पर सूर्य पुन: उत्तरायण होंगे। सूर्य की यह दोनों स्थिति छह-छह माह की रहती है। दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि कहा जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।

शुक्र और मंगल भी करेंगे राशि परिवर्तन

शुक्र और मंगल भी करेंगे राशि परिवर्तन

सूर्य के बाद शुक्र और मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। 17 जुलाई को शुक्र भी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर आएंगे। शुक्र सिंह में 11 अगस्त तक रहेंगे। मंगल ग्रह का 20 जुलाई को सायं 5.54 बजे राशि परिवर्तन करके सिंह में जाएंगे। मंगल यहां 6 सितंबर तक रहेंगे।

किसके लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन

किसके लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन

  • मेष : कुछ मामलों में अपयश प्राप्त हो सकता है। अपनी छवि के प्रति सतर्क रहें।
  • वृषभ : जिम्मेदारी से किए कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • मिथुन : निवेश में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।
  • कर्क : मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन शारीरिक पीड़ा भी संभव है।
  • सिंह : बोलने में संयम रखें। इस दौरान सूर्य उपासना लाभदायक है।
  • कन्या : जमीन-जायदाद संबंधी कार्य बनेंगे। पारिवारिक विवाद से बचने का प्रयास करें।
  • तुला : लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
  • वृश्चिक : आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्घि होगी।
  • धनु : मान-सम्मान व सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्घि होगी।
  • मकर : साझा व्यापार में मुश्किल हो सकती है लेकिन व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है।
  • कुंभ : हर क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।
  • मीन : जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल प्राप्त होगा। वाद-विवाद से बचकर अपना कार्य करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+